चुंबक की तरह खिंचे आते हैं विदेशी, भारत के इन शहरों में बसती है जान, तुम भी बना लो प्लान

Foreign Tourist In India: विविधता से भरे देश भारत में घूमने और अनुभव करने के लिए बहुत कुछ है। भारत का आकर्षण ही ऐसा है कि विदेश से भी लाखों की संख्या में लोग यहां खिंचे चले आते हैं। विदेशी टूरिस्ट भारत के किन शहरों में घूमना ज्यादा पसंद करते हैं इसे हम आज जानेंगे।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jan 11 2025, 10:51 IST
विदेशी टूरिस्टImage Credit : Istock01 / 06

विदेशी टूरिस्ट

भारत में घूमने-फिरने के दौरान अक्सर ही आपको विदेशी टूरिस्ट मिल जाते ही होंगे। ये सवाल उठता है कि भारत में वो कौन सा शहर है जहां विदेशी घूमना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और इसके पीछे का कारण क्या है।

दिल्लीImage Credit : Istock02 / 06

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली विदेशी टूरिस्टों को खासा पसंद आती है। विदेशी सबसे ज्यादा दिल्ली में एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। दिल्ली में शानदार मेहमान नवाजी के साथ ही ढेर सारे ऐतिहासिक स्मारक मौजूद हैं।

टूरिस्ट प्लेस दिल्लीImage Credit : Istock03 / 06

टूरिस्ट प्लेस दिल्ली

दिल्ली में घूमने के लिए बहुत सी जगहे हैं। लाल किला, अक्षरधाम मंदिर, कनॉट प्लेस, कुतुब मीनार, जामा मस्जिद, दिल्ली हाट के दीदार करने विदेशी पर्यटक यहां आते हैं।

मुंबईImage Credit : Istock04 / 06

मुंबई

दिल्ली के अलावा विदेशी पर्यटक मुंबई आना भी काफी पसंद करते हैं। चैन्नई, हरिदासपुर, बेंगलुरू भी विदेशी पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है।

रिपोर्टImage Credit : Istock05 / 06

रिपोर्ट

ताजा रिपोर्ट की मानें तो भारत में बांग्लादेश से टूरिस्ट काफी ज्यादा आते हैं इसके अलावा अमेरिका के लोगों के घूमने के लिए भी फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक भारत ही है।

लाखों की तादाद में आते हैं विदेशीImage Credit : Istock06 / 06

लाखों की तादाद में आते हैं विदेशी

मालूम हो कि हर साल लाखों की तादाद में विदेशी पर्यटक भारत पहुंचते हैं। हमारे देश की अनूठी संस्कृति, इतिहास और विविधता विदेशियों को खासा आकर्षित करती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!