धरती का स्वर्ग कहा जाता है भारत का ये हिल स्टेशन, सर्दियां शुरू से पहले देख लें दिल को छूने वाले नजारे

क्या आप जानते हैं कि भारत के एक हिल स्टेशन को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यदि आप इसका नाम नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Sep 25 2024, 08:38 IST
धरती का स्वर्ग है भारत का ये हिल स्टेशनImage Credit : IStock01 / 07

धरती का स्वर्ग है भारत का ये हिल स्टेशन

आपने अक्सर सुना होगा कि कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कश्मीर में एक हिल स्टेशन है जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जी हां कश्मीर के बारामूला जिले में मौजूद गुलमर्ग को धरती का स्वर्ग कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

इस नाम से भी है फेमसImage Credit : IStock02 / 07

इस नाम से भी है फेमस

गुलमर्ग को एक और नाम बहुत फेमस है, इसे फूलों के प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों की भी शूटिंग हुई है।

पर्यटकों का रहता है मेलाImage Credit : IStock03 / 07

पर्यटकों का रहता है मेला

आपको बता दें कि इसकी खूबसूरत बर्फ से ढकी चोटियां और देवदार के लंबे वृक्षों को देखने लिए साल भर पर्यटकों का मेला यहां लगा रहता है।

क्या था पुराना नाम?Image Credit : IStock04 / 07

क्या था पुराना नाम?

क्या आप जानते हैं कि कश्मीर में मौजूद गुलमर्ग को पहले गौरी मार्ग के नाम से भी जाना जाता था। मुस्लिम आक्रांता युसूफ शाह ने 16वीं शताब्दी के आसपास इसका नाम गुलमर्ग कर दिया था।

गोल्फ का विशाल मैदानImage Credit : IStock05 / 07

गोल्फ का विशाल मैदान

गुलमर्ग में एक विशाल गोल्फ का मैदान भी मौजूद है, जिसे 1904 में अंग्रेजों ने अपने गोल्फ खेलने के लिए बनवाया था। जो आज गोल्फ गार्डन के नाम से पर्यटकों के बीच काफी फेमस है।

हनीमून के लिए बेस्ट प्लेसImage Credit : IStock06 / 07

हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस

गुलमर्ग को हनीमून के लिए सबसे शानदार प्लेस में से एक माना जाता है। यहां अपना हनीमून मनाने के लिए कपल्स साल भर आते रहते हैं।

सर्दियों से पहले घूम लेंImage Credit : IStock07 / 07

सर्दियों से पहले घूम लें

गुलमर्ग समुद्र तल से लगभग 2650 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इसलिए सर्दियों में यहां हमेशा बर्फ जमी रहती है। इसलिए यदि आप गुलमर्ग जाना चाहते हैं तो आपको अक्टूबर के लास्ट तक अपना प्लान बना लेना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!