सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाती है पहाड़ों की रानी, हर मोड़ पर दिखते हैं दिलकश नजारे

सर्दियों के बीच यदि आप किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं जहां बढ़ती ठंड के साथ नजारे और भी दिलकश हो जाते हैं, तो आपको पहाड़ो की रानी कहे जाने वाले इस शहर का प्लान बना लेना चाहिए।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Nov 19 2024, 10:07 IST
सर्दियों में करें पहाड़ों की रानी की सैर01 / 06

सर्दियों में करें पहाड़ों की रानी की सैर

हिल स्टेशन की सुंदरता सर्दियों के समय और भी ज्यादा हो जाती है, लेकिन बात करें पहाड़ों की रानी यानी मसूरी की तो यहां की सुंदरता बर्फ गिरने के बाद अपने चरम पर होती है। आज हम आपको सर्दियों में मसूरी में घूमने की फेमस जगहों के बारे में बताएंगे।

नाग टिब्बा02 / 06

नाग टिब्बा

नाग टिब्बा यानी सर्प शिखर मसूरी में मौजूद एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो ट्रैकिंग लवर्स के लिए स्वर्ग कहा जाता है।

कनासर03 / 06

कनासर

मसूरी से महज 80 किलोमीटर दूर मौजूद कनासार एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। बर्फ गिरने के बाद यहां की खूबसूरती में 4 चांद लग जाते हैं।

कैम्पटी फॉल04 / 06

कैम्पटी फॉल

मसूरी के पड़ोसी एक छोटे से गांव में मौजूद केम्प्टी फॉल एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो आने वाले पर्यटकों के बीच एक बेहद लोकप्रिय है।

चंबा05 / 06

चंबा

मसूरी से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित चंबा एक शांति और सुंदरता से परिपूर्ण हिल स्टेशन है। यहां आप बर्फ के नजारों के साथ शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

धनोल्टी06 / 06

धनोल्टी

मसूरी से लगभग 24 किलोमीटर दूर मौजूद धनोल्टी हरे भरे जंगलों से घिरा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। बर्फबारी के बीच यहां के नजारे देखकर आपको एक गजब का एहसास होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!