देश में कनेक्टिविटी की बात करें तो इंडियन रेलवे अपने इस काम में अहम योगदान निभाता है। रेलवे का विशाल नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। जिससे रोजाना करोड़ों लोग अपना सफर करते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे रेलवे रूट के बारे में बताएंगे जो सबसे लंबे होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी हैं।
भारत का सबसे लंबा रेलवे रूट डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक फैला है। इस रूट पर भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस चलाई जाती है। जो कुल 4154 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
ये भारत का दूसरा सबसे लंबा रेलवे रूट है। इस रेलवे रूट की कुल दूरी लगभग 3915 किलोमीटर है। इस रूट पर आपको शानदार प्राकृतिक ब्यूटी के नजारे देखने को मिलेंगे।
यह देश का तीसरा सबसे लंबा रेलवे रूट है। जिस पर हिमसागर एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती है। जो कि एक साप्ताहिक ट्रेन है। 12 राज्यों के गुजरने वाला ये रेलमार्ग आपको शानदार नजारे दिखाता है।
भारत का चौथा सबसे लंबा रेलवे रूट कुल 3631 किलोमीटर लंबा है। इस रेलवे रूट पर आप जम्मू एक्सप्रेस से सफर कर सकते हैं। 70 घंटे से ज्यादा का ये सफर आपको बहुत से खूबसूरत नजारे दिखाता है।
देश का पांचवा सबसे लंबा रेलवे रूट मैगलोर से जम्मू का है। जिस पर नवयुग एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती है। इस रूट की कुल लंबाई 3607 किलोमीटर है। 68 घंटे का ये सफर आपको हमेशा याद रहेगा।