ऐसा अक्सर आपने कहानियों में सुना होगा कि किसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पहाड़ियों के बीच से हरे भरे जंगलों से होते होकर गुजरती है।
पश्चिम बंगाल में स्थित सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन जन्नत से कम नहीं है। ये एक ऐसा स्टेशन है जहां पर ट्रेन हरे भरे पेड़ों के बीच से निकलती है। ये ऐसा मनमोहक दृश्य होता है जिसकी कल्पना करना भी थोड़ा मुश्किल है।
ये फेमस ट्रेन यात्रा डार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ट्रेन के माध्यम से आप कर सकते हैं। ये ट्रेन सिलीगुड़ी से शुरू होकर डार्जिलिंग तक जाती है। इस दौरान आपको हरे-भरे जंगलों के बीच सुंदर पहाड़ी परिदृश्य भी देखने को मिलेंगे जो एक स्वर्गीय नजारा है।
ये ट्रेन यात्रा अन्य यात्रा से इसलिए भी अलग होगी क्योंकि ट्रेन में बैठे-बैठे सुंदर नजारों को देख पाना अपने आप में एक अलग बात होती है। जंगलों और पहाड़ों के बीच से गुजरकर ये यात्रा आपको एक अनूठे अनुभव का अहसास करा देगी।
सिलीगुड़ी से तमाम ट्रेनें कलकत्ता, गुवाहाटी, दिल्ली जैसे बड़े शहरों की ओर जाती हैं। ये रेलवे स्टेशन भारतीय रेल के प्रमुख नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
सिलीगुड़ी नॉर्थ इंडिया का एक जाना पहचाना और प्रमुख व्यापारिक और पर्यटन केंद्र है। डार्जिलिंग, कुस्सा और सिक्किम के प्रवेश द्वार के रूप में काम करने के चलते इसका महत्व काफी ज्यादा बढ़ा है।