दुबई, थाईलैंड या सिंगापुर के ईतर अब एक नया नाम ओमान भारतीय पर्यटकों के बीच तेजी से उभर रहा है। अब जब बात इंटरनेशनल ट्रैवल की आती है तो भारतीय पर्यटक पैसा खर्च कर ओमान की ओर रुख कर रहे हैं।
भारतीय पर्यटक कम पैसों में 5-6 दिन की शानदार ओमान ट्रिप कर लेते हैं। लग्जरी होटल से लेकर बीच रिसॉर्ट तक का मजा यहां आपको कम पैसों में मिल जाता है। ₹70 हजार से 1 लाख तक के बीच हफ्ते भर की ओमान ट्रिप करना संभव है।
भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन अप्लाई करने पर ही ओमान का ई-वीजा मिल जाता है। 10 दिन के टूरिस्ट वीजा की कीमत आमतौर पर ₹1,600 से ₹2,000 के बीच होती है। भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा अप्रूव भी काफी जल्दी हो जाता है।
बीचेस और पहाड़ियों के साथ ही वहाबी रेत के टिब्बे ओमान को नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग बनाते हैं। पुराने अरबी इतिहास की झलक देखने के लिए भी भारतीय पर्यटक इस देश की यात्रा कर रहे हैं।
दुबई और कतर के मुकाबले ओमान एक शांत और कम भीड़भाड़ वाला देश है जिसके चलते ये भारतीय पर्यटकों को काफी लुभाता है। फैमिली, कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स सभी के लिए ये एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
बहुत से ट्रैवल ब्लॉगर्स ओमान जाकर वहां की खूबसूरती और शानदार माहौल को दिखा रहे हैं। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स की वजह से भी नई जगह की तलाश करने वाले भारतीय टूरिस्ट ओमान की यात्रा कर रहे हैं।