करवा चौथ पर पत्नी को दें रोमांटिक डेट का सरप्राइज! दिल्ली-NCR के इन 7 तरह के डिनर स्पॉट्स पर बनाएं शाम यादगार​

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद पत्नी के साथ डिनर डेट का प्लान बना रहे हैं? दिल्ली-NCR में रूफटॉप रेस्टोरेंट से लेकर कैंडललाइट डिनर तक, ऐसे कई विकल्प हैं जो आपकी शाम को खास और यादगार बना सकते हैं।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Oct 28 2026, 13:19 IST
दिल्ली के बेस्ट डिनर डेट स्पॉट्सImage Credit : Instagram01 / 07

दिल्ली के बेस्ट डिनर डेट स्पॉट्स

दिल्ली एनसीआर में पत्नी संग करवा चौथ पर शानदार डिनर डेट पर जाना है। तो आप इन 7 जगहों पर जा सकते हैं। लिस्ट में सबसे पहला नाम महरौली के Qla रेस्टोरेंट का है। जहां आपको आउटडोर में शानदार व्यू के साथ डिनर का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

SevillaImage Credit : Instagram02 / 07

Sevilla

Sevilla, द क्लैरिजेस, नई दिल्ली में भी आप डिनर डेट प्लान कर सकते हैं। कैंडललाइट और खूबसूरत आउटडोर सीटिंग पसंद करने वाले कपल्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। रोमांटिक माहौल और यूरोपियन जायके के लिए ये जगह अच्छी है। हालांकि इसकी बुकिंग पहले से कर लें।​

Indian AccentImage Credit : Instagram03 / 07

Indian Accent

द लोढ़ी, नई दिल्ली के इस रेस्टोरेंट की भी बहुत काफी पॉपुलैरिटी है। इंडियन खाना और फाइन डाइनिंग के लिए यहां आ सकते हैं।

Olive Bar & KitchenImage Credit : Instagram04 / 07

Olive Bar & Kitchen

मेहरौली के Olive Bar & Kitchen में आपको खुला आंगन, हल्की चांदनी ​और खूबसूरत सजावट मिलेगी, जो डिनर डेट के लिए परफेक्ट स्पॉट है। अगर आप ज्यादा शोर-शराबे के बजाय साथ बैठकर बातचीत करना चाहते हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में रख सकते हैं।

Le CirqueImage Credit : Instagram05 / 07

Le Cirque

पत्नी को लग्जरी डिनर का सरप्राइज देना चाहते हैं, तो द लीला पैलेस, चाणक्यपुरी में फ्रेंच-इटैलियन व्यंजनों के साथ खास शाम प्लान कर सकते हैं। यह प्रीमियम बजट में आने वाला विकल्प है।

XO & MiImage Credit : Instagram06 / 07

XO & Mi

अगर पत्नी को शहर का नजारा देखते हुए डिनर करना पसंद है, तो ले मेरिडियन, नई दिल्ली का रूफटॉप विकल्प अच्छा लग सकता है। यहां पैन-एशियन खाने के साथ शाम को खास अंदाज में बिताने का मौका मिलता है।

Music & MountainsImage Credit : Instagram07 / 07

Music & Mountains

अगर आप कैजुअल डेट चाहते हैं, तो ग्रेटर कैलाश-1, दिल्ली के इस कैफे को चुन सकते हैं। यहां का पहाड़ी अंदाज वाला इंटीरियर और कॉन्टिनेंटल मेन्यू शाम को खास बना सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!