भूली-बिसरी हवेली, जहां रहते थे सैफ अली खान के दादा, नहीं सुना होगा नाम

Akbar Manzil: पटौदी पैलेस के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा जहां नवाब रहते हैं। लेकिन, ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि पटौदी पैलेस के फेमस होने से पहले नवाब लोग अकबर मंजिल में रहा करते थे। अकबर मंजिल एक भूली-बिसरी हवेली है जहां आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 16 2025, 10:32 IST
​यूनीक लोकेशन​01 / 06

​यूनीक लोकेशन​

घूमने-फिरने के दौरान पर्यटक हमेशा से ही किसी यूनीक जगह की तलाश में रहते हैं। नवाबों के इतिहास में अगर आपको रूचि है तो इस बार आप एक अनोखी जगह की यात्रा कर सकते हैं जहां एक वक्त पर सैफ अली खान के दादा रहा करते थे।

02 / 06Photo : Instagram

​अकबर मंजिल​

हम बात कर रहे हैं अकबर मंजिल की जिसे इब्राहिम कोठी भी कहा जाता है। पटौदी के नवाबों का इतिहास करीब से जानने के लिए आप अकबर मंजिल का रुख कर सकते हैं। अकबर मंजिल नवाबों के शाही जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।

03 / 06Photo : Instagram

​प्राचीन है इतिहास​

अकबर मंजिल एक भूली-बिसरी हवेली है जिसका इतिहास बेहद ही प्राचीन है। नवाब मुहम्मद अकबर अली के शासनकाल में 1857 के बाद अकबर मंजिल बनाई गई थी जो 1941 तक पटौदी परिवार का मुख्य निवास स्थान रहा।

04 / 06Photo : Instagram

​पटौदी पैलेस में शिफ्ट होने की कहानी​

द्वितीय विश्व युद्ध से पहले, भोपाल के नवाब ने पटौदी परिवार के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। भोपाल के नवाब ने अकबर मंजिल को अपनी बेटी के लिए बहुत छोटा समझा, जिसके कारण सैफ अली खान के दादा इफ्तिखार अली खान ने एक भव्य महल बनाने का फैसला लिया। इस प्रकार पटौदी पैलेस का निर्माण हुआ।

05 / 06Photo : Instagram

​खो चुकी है पूर्व गरिमा​

भव्यता और ऐतिहासिक महत्व होने के बावजूद अकबर मंजिल वर्तमान में अपनी गरिमा पूरी तरह से खो चुकी है और इसका उपयोग अब एक गोदाम (स्टोर) के रूप में होता है।

06 / 06Photo : Instagram

​लोकेशन​

गुरुग्राम से सिर्फ 30 किलोमीटर दक्षिण में ये कोठी मौजूद है। गेहूं के खेतों से घिरे एक छोटे से हरियाणवी गांव में स्थित इब्राहिम कोठी की भव्यता देखते ही बनती है।