घूमने-फिरने का शौक रखते हैं और किसी जादुई लोकेशन की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। यहां आप कुदरत के बीच समय बिता सकते हैं।
आज हम आपको जिस डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में तकरीबन ना के बराबर लोगों को पता होगा। ये एक यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन है जो आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में होना ही चाहिए।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर से लगभग 30 से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सांगेसर झील को माधुरी दीक्षित झील के नाम से भी जाना जाता है जो अपने आप में बेहद खास है।
बॉलीवुड फिल्म कोयला के गाने 'तन्हाई-तन्हाई' की शूटिंग यहीं पर हुई थी जिसमें माधुरी दीक्षित ने काम किया था। जिसके चलते कुछ समय ये झील उन्हीं के नाम से फेमस हो गई।
चारों तरफ से बर्फीले पहाड़ और हरी-भरी वादियां इस जगह को बेहद खास बनाती हैं। यहां की खूबसूरती ऐसी है कि बस देखते ही रह जाओ। यहां का माहौल भी सुकून भरा है।
अगर आप ऑफबीट ट्रैवल या फिर ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां भीड़-भाड़ ना हो, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए यह लोकेशन किसी सपने से कम नहीं है।
मई से सितंबर के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम यहां साफ रहता है और हरियाली अपने पूरे रंग में होती है।