यात्रियों की सुविधा के लिए हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेहद कम दाम में जापानी स्टाइल के विश्राम पॉड मौजूद हैं। इसका लक्ष्य आपके अनुभव को और अधिक बेहतर बनाना है।
ये जापानी स्टाइल पॉड केवल ट्रैवलर्स के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए ओपन हैं। बिना फ्लाइट टिकट वाले पर्यटक भी पॉड बुक कर सकते हैं और हैदराबाद में रहकर जापान का मजा उठा सकते हैं।
ये जापानी स्टाइल पॉड केवल आराम की दृष्टि से ही नहीं बल्कि काम करने के लिए भी बेस्ट विकल्प हैं। इन पॉड के भीतर या तो काम करिए या तो आराम करिए या फिर काम और आराम दोनों ही कर सकते हैं।
इस पॉड के भीतर आपको चार्जिंग पॉइंट से लेकर सामान रखने के लिए जगह, एम्बिएंट लाइट, ब्लोअर कंट्रोल, यूएसबी चार्जर बहुत कुछ मिल जाएगा।
सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है जहां आपकी प्राइवेसी के साथ ही सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां महिलाओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
इस पॉड में समय बिताने के लिए लगभग 500 रुपये प्रति घंटे की कीमत देनी होती है। लंबे समय तक ठहरने पर यहां डिस्काउंट मिलता है। इस पॉड में तीन घंटे की बुकिंग की लागत 1399 रुपये है।