अगर आप इस गर्मी में पहाड़ों की ठंडी वादियों, नीले आसमान और एडवेंचर से भरपूर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का लद्दाख टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स...
IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Incredible Ladakh with IRCTC LTC Approved है। जिससे आपको लद्दाख घूमने का सुनहरा मौका मिलेगा। इस पैकेज का कोड NDA12 तय किया गया है।
इस टूर पैकेज की कुल अवधि 7 रात और 8 दिन की है, जिसमें आपको लद्दाख के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।
इस पैकेज में आपको लद्दाख के सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन घूमने का मौका मिलेगा। जिसमें लेह, नुब्रा वैली, पैंगोंग झील जैसी जगहें शामिल हैं।
इस पैकेज में आपकी यात्रा को पूरी तरह आरामदायक बनाया गया है। आपको दिल्ली से फ्लाइट द्वारा लद्दाख ले जाया जाएगा। जहां घूमने के लिए बस का इंतजाम है। इसके अलावा रहने और खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की गई है।
इस पैकेज से सफर करने पर आपको अलग-अलग प्लान के हिसाब से भुगतान करना होगा। अकेले सफर करने पर आपको 54,900 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों में ये खर्चा 48,500 प्रति व्यक्ति होगा। जबकि तीन लोगों में 47,900 प्रति व्यक्ति का भुगतान करना होगा।