हनीमून के लिए कपल्स नहीं पसंद कर रहे मालदीव, इस खूबसूरत जगह पर लगा है नए जोड़ों का मेला

एक समय था जब शादी के बाद कपल्स मालदीव जाकर हनीमून मनाना बेहद पसंद करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक नई जगह भी है जहां मालदीव के भी ज्यादा कपल्स की भीड़ होने लगी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Dec 3 2024, 14:39 IST
शादी के बाद हनीमून प्लानImage Credit : IStock01 / 06

शादी के बाद हनीमून प्लान

शादी के बाद एक हनीमून का इंतजार भला कौन नहीं करता है। जिसके लिए जगह से लेकर बजट तक सब कुछ बहुत सोच समझकर प्लान किया जाता है। एक समय था जब शादी के बाद कपल्स मालदीव जाकर हनीमून मनाना बेहद पसंद करते थे। अब बदलते समय के साथ ये ट्रेंड भी बदल चुका है। आज हम आपको एक परफेक्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो हनीमून के लिए कपल्स की नई पसंद बन चुकी है।

कौन सी है जगह?Image Credit : IStock02 / 06

कौन सी है जगह?

ऑनलाइन ट्रैवल साइट्स के डेटा को देखने से पता चलता है कि आज नए शादीशुदा जोड़े मालदीव की जगह थाईलैंड को अपने हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर चुन रहे हैं।

ये जगह भी पसंदImage Credit : IStock03 / 06

ये जगह भी पसंद

हनीमून प्लान कर रहे कपल्स के लिए थाईलैंड के अलावा इंडोनेशिया, मॉरीशस और वियतनाम जाने का प्लान भी बना रहे हैं।

बजट फ्रेंडलीImage Credit : IStock04 / 06

बजट फ्रेंडली

मालदीव की तुलना में थाइलैंड एक बजट फ्रेंडली देश भी है जहां घूमना आपके लिए किफायती साबित हो सकता है।

थाईलैंड क्यों बन रहा पसंद?Image Credit : IStock05 / 06

थाईलैंड क्यों बन रहा पसंद?

थाईलैंड के मालदीव से आगे निकलने के कारण की बात करें तो थाईलैंड इंडियंस को अपने यहां वीजा फ्री ट्रैवल की अनुमति देता है। जिससे यहां आने के लिए लोगों को बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

यहां बना सकते हैं प्लान?Image Credit : IStock06 / 06

यहां बना सकते हैं प्लान?

आप मालदीव की जगह भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर हनीमून मनाने का प्लान बना सकते हैं। इसके साथ ही गोवा इंडियन कपल्स के बीच हमेशा ही बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!