कैसे बना बैंकॉक नाइटलाइफ का अड्डा, सच जानकर नहीं होगा यकीन

Bangkok Nightlife: मौजूदा समय में बैंकॉक एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां हर साल लाखों की संख्या में भारतीय पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। बैंकॉक की यात्रा युवा भारतीयों को खासा आकर्षित करती है जिसके पीछे की बड़ी वजह वहां की शानदार नाइटलाइफ है। बैंकॉक के चमकने की कहानी को यहां डिटेल में समझाया गया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jan 2 2026, 12:50 IST
​बैंकॉक टूरिज्म​Image Credit : Istock01 / 07

​बैंकॉक टूरिज्म​

'चलो भाई बैंकॉक घूमने चलते हैं' ये वाक्य आपने खुद या फिर अपने किसी जानकर को जरूर कहते हुए सुना होगा। बैंकॉक का पर्यटन चरम पर है और हर साल लाखों भारतीयों को ये लुभा रहा है। बैंकॉक सिर्फ यूं ही नहीं पार्टी हब बना है इसके पीछे दिलचस्प कहानी है जो आपको जरूर पता होनी चाहिए।

​ऐसे पड़ी नींव​Image Credit : Istock02 / 07

​ऐसे पड़ी नींव​

अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के दौरान हजारों सैनिकों को थाईलैंड भेजा था। कुछ सैनिक छुट्टी मनाने के लिए आते थे और कुछ युद्ध से जुड़े सपोर्ट कामों के लिए बैंकॉक में सिलोम और सथॉर्न में रहते थे।

​पटपोंग नाइट मार्केट​Image Credit : Istock03 / 07

​पटपोंग नाइट मार्केट​

छुट्टी पर आए सैनिकों के लिए मनोरंजन की जगह मिल सके इसके लिए पटपोंग नाइट मार्केट की शुरुआत 1960 के दशक में हुई थी। तभी से धीरे-धीरे यह इलाका काफी मशहूर होता चला गया।

​1970 का दशक​Image Credit : Istock04 / 07

​1970 का दशक​

जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में थाईलैंड की लोकेशन दिखना और बोइंग 747 विमान की शुरुआत- कुछ ऐसे बड़े बदलाव जो 1970 के दशक में हुए थे उनका फायदा थाईलैंड को मिला था। इन वजहों से थाईलैंड दुनिया भर के टूरिस्ट्स के बीच फेमस होने लगा था।

​सोई काउबॉय की कहानी​Image Credit : Istock05 / 07

​सोई काउबॉय की कहानी​

वियतनाम युद्ध तो खत्म हो गया लेकिन उसके बाद भी कई अमेरिकी सैनिक थाईलैंड में ही बस गए थे। उस समय बैंकॉक की एक छोटी सी गली (सोई) में अमेरिकी सैनिक टीजी काउबॉय एडवर्ड्स ने एक बार खोला। आज ये जगह सोई काउबॉय के नाम से जानी जाती है।

​नाना प्लाजा​Image Credit : Istock06 / 07

​नाना प्लाजा​

1980 के दशक में नाना प्लाजा भी सामने आया जो धीरे-धीरे बैंकॉक की नाइटलाइफ का एक बड़ा नाम बन गया। इस तरह देखा जाए तो वियतनाम युद्ध, विदेशी सैनिकों की मौजूदगी और बाद में आए टूरिज्म बूम ने मिलकर बैंकॉक की नाइटलाइफ को चमकाने का काम किया है।

​नाइटलाइफ के लिए मशहूर जगह​Image Credit : Istock07 / 07

​नाइटलाइफ के लिए मशहूर जगह​

बैंकॉक की नाइटलाइफ के लिए सबसे मशहूर जगह खाओ सान रोड है। यहां पर्यटकों को काफी खुलापन मिलता है जिसके चलते वो जमकर बिना किसी रोकटोक के शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!