शादी के बाद हनीमून पर जाने का ट्रेंड आजकल तेजी से चल पड़ा है। विवाहित जोड़ा ऐसी जगह की तलाश में होता है जहां जाने में ज्यादा वक्त भी ना लगे और जो जगह उनके बजट में भी हो।
मसूरी काफी भीड़-भाड़ वाल इलाका है और यहा्ं अक्सर नया विवाहित जोड़ा हनीमून के लिए आता है। शांति चाहिए तो आप मसूरी की जगह उसी के पास में बसे बेहद प्यारे हिल स्टेशन का रुख कर सकते हो।
चारों ओर हरे-भरे पहाड़, घने जंगल और खूबसूरत नदियां हरसिल की ये खासियत है। मसूरी से हरसिल की दूरी लगभग 185 किलोमीटर है। इस जगह में भीड़-भाड़ भी ना के बराबर होती है।
सुंदर और शांति से भरा हिल स्टेशन खिरसू मसूरी से 170 किलोमीटर दूर है। शांति और सुकून के साथ अगर अपनी पत्नी के साथ 2 पल बिताना चाहते हो तो फटाफट इस जगह जाने का प्लान कर सकते हो।
मसूरी से कौसानी की दूरी लगभग 313 किलोमीटर है। ये जगह ना केवल खूबसूरत है बल्कि यहां का दृश्य मन को मोहने वाला होता है। हनीमून पर यहां आना आपको अद्भुत अनुभव प्रदान कर सकता है।