देश का पहला फाइव-स्टार होटल ताज एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। मुंबई की यात्रा के दौरान अक्सर टूरिस्ट यहां घूमने के लिए जाते हैं।
जमशेदजी टाटा द्वारा बनवाया गया ये होटल 5 स्टार होटल है ऐसे में यहां अंदर खाना-पीना काफी महंगा है। सीधे शब्दों में समझें तो यहां की चाय पीने में ही हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं।
इस 5 स्टार होटल में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होता है। साधारण से साधारण आदमी इस होटल में जाकर चाय पीने का लुत्फ उठा सकता है।
अदनान नाम के वीडियो क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वीडियो क्रिएटर ताज होटल में जाने का अपना अनुभव शेयर कर रहा है।
क्रिएटर ताज होटल में चाय पीने के साथ ही सैर करवाता है जो बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो कि आप किसी राजमहल में प्रवेश कर गए हों।
ताज होटल में चाय की कीमत 2124 रुपए पड़ती है। हालांकि, चाय के साथ इसी कीमत पर उसे 2 वड़ा पाव, 2 ग्रिल्ड सैंडविंच और काजू कतली भी मिलती है।
ताज होटल का इतिहास काफी पुराना है। इस साल 1903 में आम लोगों के लिए खोला गया था। मुंबई में ये होटल गेटवे ऑफ इंडिया के सामने स्थित है।