ना रोकेगी पुलिस ना होगी जेल, गुस्सैल लोगों का स्वर्ग है इंदौर की ये जगह...जमकर करो तोड़फोड़

Cafe Bhadaas in Indore: अगर आप क्रोधित हैं और गुस्से से आग बबूला हैं ऐसे में आपके सामने जो चीजें आएं उसे तोड़ सकते हो। ऐसा करने पर ना तो पुलिस आएगी और ना ही कोई भी आपको रोकेगा। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में बसी है एक ऐसी जगह जहां भड़ास निकालने पर पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं करेगी।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Nov 10 2024, 09:57 IST
बिना रोक टोक के निकालो भड़ासImage Credit : Cafe Bhadaas01 / 06

बिना रोक टोक के निकालो भड़ास

तनाव भरे माहौल में गुस्सा लोगों के अंदर भर चुका है। गुस्से को कम करने का एकमात्र उपाय भड़ास निकालना ही होता है। लेकिन सरेआम ऐसा करने पर आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। हम आपको बताएंगे एक ऐसी जगह जहां बिना रोकटोक के आप भड़ास निकाल सकते हो।

भड़ास कैफेImage Credit : Cafe Bhadaas02 / 06

भड़ास कैफे

इंदौर में बसा एक अनोखा कैफे जिसका नाम भड़ास कैफे है वहां कैफेटेरिया में पसंदीदा भोजन खाने के अलावा आप तोड़फोड़ भी कर सकते हैं। यहां तोड़फोड़ के लिए प्लेट, ग्लास, कुर्सियां, टेबल, टीवी, रेफ्रिजरेटर तमाम चीजें मौजूद रहती हैं।

हल्क को निकालो बाहरImage Credit : Cafe Bhadaas03 / 06

हल्क को निकालो बाहर

जब आप गुस्से में या फिर निराश होते हैं तो खुश रहना मुश्किल होता है। ऐसे में इसे बाहर निकालाना ही सबसे बेहतर उपाय है। भड़ास कैफे में आकर आप चीजों को तोड़कर ध्वस्त करके अपने अंदर छिपे हल्क को बाहर निकाल सकते हैं। ये आपके गुस्से को पूरी तरह से मिटा देगा।

सुरक्षित वातावरणImage Credit : Cafe Bhadaas04 / 06

सुरक्षित वातावरण

तोड़फोड़ करते वक्त आपको किसी तरह का कोई नुकसान ना हो इसके लिए आपको बेहद सुरक्षित माहौल दिया जाता है। यहां तोड़-फोड़ करने के बाद आप अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं।

डिस्ट्रक्शन थेरेपीImage Credit : Cafe Bhadaas05 / 06

डिस्ट्रक्शन थेरेपी

डिस्ट्रक्शन थेरेपी एक ऐसी तकनीक होती है जो आपको गुस्सा निकालने में मदद करती है। रेज रूम उन लोगों के लिए एक सुरक्षित और मजेदार वातावरण प्रदान करता है जो उदासी, चिंता, अवसाद, तनाव जैसी भावनाओं का अनुभव कर रहे होते हैं।

भड़ास कैफे का पताImage Credit : Cafe Bhadaas06 / 06

भड़ास कैफे का पता

अगर आप इंदौर में भड़ास कैफे जाना चाहते हैं तो इसका पता -स्कीम नंबर 74C, विजय नगर, ऑपोजिट-प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल है। पहले से रिजर्वेशन के लिए या अन्य किसी जानकारी के लिए आप +91-97550-20247 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!