शादी के बाद हनीमून का प्लान लोगों के लिए एक सबसे बड़ा टास्क होता है। क्योंकि परिवार के साथ परंपरा की रस्मों को निभाने के बाद असल दांपत्य जीवन की शुरुआत तो कुछ दिन अकेले रहने के साथ ही होती है। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं, जहां से आप अपने रिश्ते की शुरुआत गर्मजोशी के साथ कर सकते हैं।
मालदीव भारत ही नहीं दुनिया भर के जोड़ों के लिए एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। जहां आम लोगों के साथ बॉलीवुड के सितारों को भी अपना हनीमून मनाते हुए देखा जा सकता है।
फ्रांस को City Of Love यानी प्यार का शहर भी कहा जाता है। जहां आप अपने प्यार के साथ हनीमून का प्लान बना सकते हैं। यहां की आधुनिकता की चकाचौंध आपको एक अलग अनुभव देती है।
अपने स्वर्णिम इतिहास को खुद में समेटे लंदन एक खूबसूरत शहर है। जो भारत ही नहीं दुनिया भर के नए जोड़ों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां आप कुछ फेमस डेस्टिनेशन जैसे लंदन ब्रिज को देख सकते हैं।
हनीमून के लिए इटली एक बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। रोमांच पसंद करने वाले कपल्स के लिए इटली में मौजूद डोलोमाइट्स एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के हरे भरे घास के मैदान एक शानदार दृश्य दिखाते हैं।
बात हनीमून की हो और स्विट्जरलैंड का नाम लिया जाए ऐसा भला कैसे हो सकता है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच बसे शहर आपको एक शानदार अहसास देते हैं। जिन्हें आप अपने साथी के साथ निहार सकते हैं।