आप भी जा सकते हैं अजरबैजान, होटल से लेकर फ्लाइट टिकट तक, सिर्फ इतना होगा खर्चा

Azerbaijan Trip Cost From India: भारत से तमाम पर्यटक अजरबैजान घूमने जा रहे हैं। हालिया दिनों में ये मुल्क भारतीय टूरिस्ट की पहली पसंद के रूप में सामने आया है। अजरबैजान की यात्रा में कितना खर्चा होगा वहीं आप कहां रह सकते हैं हमने सब डिटेल में कवर किया है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 15 2024, 13:48 IST
दिल्ली से बाकू01 / 06

दिल्ली से बाकू

अजरबैजान की यात्रा करने के लिए दिल्ली से बाकू के लिए बेहद आराम से आपको डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी। इस यात्रा में 5 घंटे का समय लगता है। AZAL एयरलाइंस से आप ट्रैवल कर सकते हैं।

02 / 06Photo : Istock

निजामी स्ट्रीट के पास लेना होटल

बाकू में निजामी स्ट्रटी के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में होटल लेना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस जैसे नाइटलाइफ, शॉपिंग सबकुछ इस स्ट्रीट से बेहद करीब है।

03 / 06Photo : Istock

रहने से रिलेटेड जानकारी

यहां 500 रुपए से होस्टल की कीमत शुरू हो जाती है जहां पर आप ठहर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप होटल में रहना चाहते हैं तो वो भी बड़े आराम से 1400-1500 तक मिल जाएगा।

04 / 06Photo : Istock

अमेरिकी डॉलर आएगा काम

भारत से आप अमेरिकी डॉलर लेकर अजरबैजान की यात्रा करें और वहां जाकर एयरपोर्ट पर अजरबैजान की मुद्रा मनात में कनवर्ट करवा लें। 1 मनात की कीमत 49 भारतीय रुपए के बराबर होती है।

05 / 06Photo : Istock

वीजा कैसे मिलेगा

गूगल पर https://evisa.gov.az/en/ लिंक पर जाकर आप ई वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिंगल एंट्री वीजा अप्लाई करने के 3 से 4 दिन में आपको मिल जाएगा वहीं तत्काल वीजा आपको 3 से 4 घंटों में मिल जाएगा।

06 / 06Photo : Istock

कुल इतना होगा खर्चा

अजरबैजान की राजधानी बाकू के लिए रिटर्न टिकट सहित आपको 25 हजार के आसपास फ्लाइट का टिकट मिल जाएगा। 500 रुपए तक आपको हॉस्टल मिल जाएगा। वीजा के लिए तकरीबन 2 हजार का खर्चा होगा।