हमारा देश काफी तेजी से विकास की राह पर चल रहा है। आज के समय में हमारे देश में न सिर्फ होटल और मॉल बल्कि ऐसे ऐसे हवाई अड्डे भी हैं, जो किसी आलीशान बंगले को फेल करते हैं। इन एयरपोर्ट्स को देश आपको ऐसा लगता है जैसे किसी रईस होटल में आ गए हों। आज हम आपको देश के ऐसे ही 5 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स के रूबरू करा रहे हैं।
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बैंगलोर में है। ये देश का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट है। इसके चारों तरफ बड़े-बड़े लॉन और सुंदर फूलों वाले बगीचे हैं। आपको एक बार इस एयरपोर्ट पर जरूर जाना चाहिए। यहां का इंटीरियर और खूबसूरती आपकी आंखों में बस जाएगी।
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को H आकार में बनाया गया है। ये काफी ज्यादा खूबसूरत है। नैचुरल लाइट्स से इस एयरपोर्ट की खूबसूरती बढ़ाई गई है। वहीं, इसके इंटीरियर मिरर वर्क और गोल्ड पिलर डिजाइन हर किसी का ध्यान खींचती है।
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट तो अक्सर ही चर्चा में रहता है। इस एयरपोर्ट की थीम बाकि एयरपोर्ट्स से काफी अलग है। यहां पर मशरूम शेप में छत है। पूरा एयरपोर्ट मोर डिजाइन से इंस्पायर्ड है। इस एयरपोर्ट को व्हाइट और ब्राइट कलर्स में ही रख गया है। वहीं, यहां के आर्ट वर्क भी कमाल के हैं।
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में आता है। इसके टर्मिनल बिल्डिंग काफी हरेभरे पार्क और कवर्ड प्लाजा के साथ डिजाइन किए गए हैं। इस एयरपोर्ट पर लोग अपने परिवार के साथ घूमने भी आते हैं।
अब बात करते हैं देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट यानी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की। इस एयरपोर्ट पर देश की संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलती है। वहीं, इसके इंटीरियर पर अलग-अलग टेक्सचर और वाइब्रेट कलर्स का इस्तेमाल किया गया है।