Smart TV के पीछे दुबका बैठा USB पोर्ट 5 काम में है माहिर, अब तक इसके फायदे से अनजान हैं लोग

Smart TV आज के समय में लगभग हर एक घर की जरूरत है। आजकल के स्मार्ट टीवी काफी एडवांस फीचर्स से लैस हैं। स्मार्ट टीवी तो हर कोई इस्तेमाल कर रहा है लेकिन इसके कुछ फीचर्स के बारे में आज भी ज्यादातर लोग अनजान हैं। आइए आपको Smart TV पर मिलने वाले USB Port के फायदे के 5 बड़े फायदे के बारे में बताते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 23 2025, 18:37 IST
स्मार्ट टीवी हम लोग हर दिन इस्तेमाल करते हैं। यह आज के समय में एक बेसिक जरूरत बन चुकी है। पहले की तुलना में अब स्मार्ट टीवी में काफी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जैसे आप अपने स्मार्ट टीवी को अपने फोन्स से कनेक्ट कर सकते हैं, अपने लैपटॉप को कनेक्ट कर सकते हैं, होम थिएटर को जोड़ सकते हैं आदि।Image Credit : IStock01 / 08

स्मार्ट टीवी हम लोग हर दिन इस्तेमाल करते हैं। यह आज के समय में एक बेसिक जरूरत बन चुकी है। पहले की तुलना में अब स्मार्ट टीवी में काफी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जैसे आप अपने स्मार्ट टीवी को अपने फोन्स से कनेक्ट कर सकते हैं, अपने लैपटॉप को कनेक्ट कर सकते हैं, होम थिएटर को जोड़ सकते हैं आदि।

​आज के समय में जितने भी स्मार्ट टीवी आते हैं उन सभी में दो-तीन यूएसबी पोर्ट भी देखने को मिलते हैं। लेकिन 99% लोग सोचते हैं कि इन USB पोर्ट्स को सिर्फ पेन ड्राइव जैसे स्टोरेज डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए दिया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। इन यूएसबी पोर्ट्स के दूसरे भी कई सारे काम हैं। Image Credit : IStock02 / 08

​आज के समय में जितने भी स्मार्ट टीवी आते हैं उन सभी में दो-तीन यूएसबी पोर्ट भी देखने को मिलते हैं। लेकिन 99% लोग सोचते हैं कि इन USB पोर्ट्स को सिर्फ पेन ड्राइव जैसे स्टोरेज डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए दिया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। इन यूएसबी पोर्ट्स के दूसरे भी कई सारे काम हैं।

​आइए आपको स्मार्ट टीवी के यूएसबी पोर्ट के जरिए होने वाले कुछ ऐसे काम के बारे में बताते हैं जो आपको एक नया एक्सपीरियंस देगें और साथ ही आपके कई सारे मुश्किल काम भी आसान हो जाएंगे। आइए आपको Smart TV USB Port के पांच बड़े फायदों के बारे में बताते हैं।Image Credit : IStock03 / 08

​आइए आपको स्मार्ट टीवी के यूएसबी पोर्ट के जरिए होने वाले कुछ ऐसे काम के बारे में बताते हैं जो आपको एक नया एक्सपीरियंस देगें और साथ ही आपके कई सारे मुश्किल काम भी आसान हो जाएंगे। आइए आपको Smart TV USB Port के पांच बड़े फायदों के बारे में बताते हैं।

स्मार्ट टीवी बनेगा कंप्यूटर: आप अपने स्मार्ट टीवी के USB पोर्ट में वायरलेस माउस और कीबोर्ड लगा सकते हैं। इसके बाद टीवी में ब्राउजर ऐप डाउनलोड करें। अब आप अपने टीवी से इंटरनेट चला सकते हैं, ई-मेल देख सकते हैं और छोटे-मोटे काम कर सकते हैं। इस तरह आपका स्मार्ट टीवी एक छोटे कंप्यूटर जैसा बन जाता है।Image Credit : IStock04 / 08

स्मार्ट टीवी बनेगा कंप्यूटर: आप अपने स्मार्ट टीवी के USB पोर्ट में वायरलेस माउस और कीबोर्ड लगा सकते हैं। इसके बाद टीवी में ब्राउजर ऐप डाउनलोड करें। अब आप अपने टीवी से इंटरनेट चला सकते हैं, ई-मेल देख सकते हैं और छोटे-मोटे काम कर सकते हैं। इस तरह आपका स्मार्ट टीवी एक छोटे कंप्यूटर जैसा बन जाता है।

HDMI पोर्ट के रूप में इस्तेमाल करें: कई सस्ते स्मार्ट टीवी में HDMI पोर्ट कम होते हैं। अगर आपको टीवी से कई डिवाइस जोड़नी हों, तो यह दिक्कत बन सकती है। ऐसे में आप बाजार में मिलने वाला USB से HDMI डोंगल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टीवी का USB पोर्ट एक एक्स्ट्रा HDMI पोर्ट बन जाता है और आप आसानी से दूसरी डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।Image Credit : IStock05 / 08

HDMI पोर्ट के रूप में इस्तेमाल करें: कई सस्ते स्मार्ट टीवी में HDMI पोर्ट कम होते हैं। अगर आपको टीवी से कई डिवाइस जोड़नी हों, तो यह दिक्कत बन सकती है। ऐसे में आप बाजार में मिलने वाला USB से HDMI डोंगल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टीवी का USB पोर्ट एक एक्स्ट्रा HDMI पोर्ट बन जाता है और आप आसानी से दूसरी डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।

चार्जर की तरह काम करेगा स्मार्ट टीवी: USB पोर्ट सिर्फ पेन ड्राइव लगाने के लिए नहीं होता। इससे आप अपना फोन भी चार्ज कर सकते हैं। हालांकि इसमें फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी, लेकिन इमरजेंसी में यह बहुत काम आता है। अगर आप होटल में हों या चार्जर न हो, तो टीवी के USB पोर्ट से फोन चार्ज कर सकते हैं।Image Credit : IStock06 / 08

चार्जर की तरह काम करेगा स्मार्ट टीवी: USB पोर्ट सिर्फ पेन ड्राइव लगाने के लिए नहीं होता। इससे आप अपना फोन भी चार्ज कर सकते हैं। हालांकि इसमें फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी, लेकिन इमरजेंसी में यह बहुत काम आता है। अगर आप होटल में हों या चार्जर न हो, तो टीवी के USB पोर्ट से फोन चार्ज कर सकते हैं।

सिक्योरिटी कैमरा को दे सकते हैं पावर: अगर आप घर की सुरक्षा के लिए छोटा सीसीटीवी कैमरा लगाते हैं, तो टीवी का USB पोर्ट उसे पावर दे सकता है। टीवी आमतौर पर कमरे की ऐसी जगह होता है, जहाँ से पूरा कमरा दिख जाता है। इससे कैमरे को अच्छी जगह भी मिलती है और उसे पावर भी आसानी से मिल जाती है।Image Credit : IStock07 / 08

सिक्योरिटी कैमरा को दे सकते हैं पावर: अगर आप घर की सुरक्षा के लिए छोटा सीसीटीवी कैमरा लगाते हैं, तो टीवी का USB पोर्ट उसे पावर दे सकता है। टीवी आमतौर पर कमरे की ऐसी जगह होता है, जहाँ से पूरा कमरा दिख जाता है। इससे कैमरे को अच्छी जगह भी मिलती है और उसे पावर भी आसानी से मिल जाती है।

LED लाइटिंग और स्मार्ट गैजेट्स को पॉवर सप्लाई: आजकल टीवी के पीछे LED लाइट स्ट्रिप लगाने का चलन बढ़ रहा है। अगर आप भी ये लाइट्स लगाना चाहते हैं, तो उन्हें टीवी के USB पोर्ट से पावर दे सकते हैं। इससे अलग तार या एडाप्टर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और सेटअप करना आसान हो जाता है।Image Credit : IStock08 / 08

LED लाइटिंग और स्मार्ट गैजेट्स को पॉवर सप्लाई: आजकल टीवी के पीछे LED लाइट स्ट्रिप लगाने का चलन बढ़ रहा है। अगर आप भी ये लाइट्स लगाना चाहते हैं, तो उन्हें टीवी के USB पोर्ट से पावर दे सकते हैं। इससे अलग तार या एडाप्टर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और सेटअप करना आसान हो जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!