100GB डेटा और कीमत 350 रुपये से भी कम, इस अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान ने मोबाइल यूजर्स की कराई मौज
महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अगर आपको अपने सेकंडरी सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करने होंगे। हम आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जिससे आप 350 रुपये से खम खर्च में 100GB तक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 3 2025, 13:49 IST
Image Credit : IStock01 / 07
मोबाइल फोन्स की जरूरत लगभग हर समय रहती है। कॉलिंग, मैसेजिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट और शॉपिंग समेत कई सारे दूसरे काम अब मोबाइल पर ही निर्भर हो चुके हैं। अगर हमारा मोबाइल रिचार्ज न हो तो कई सारे जरूरी काम रुक जाते हैं। इसलिए फोन को हर समय रिचार्ज रखना एक बड़ी जरूरत बन चुका है। हालांकि जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से दो-दो नंबर को एक साथ रिचार्ज कर पाना बड़ा मुश्किल हो गया है।
Image Credit : IStock02 / 07
अगर आप भी हर महीने महंगे रिचार्ज की वजह से टेंशन में रहते हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत 350 रुपये से भी कम है और आपको इसमें दो महीने की लंबी वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : IStock03 / 07
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी परेशानी को खत्म क दिया है। BSNL हमेशा से ही सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती रही है। अब कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान शामिल किया है जिसने जियो, एयरटेल के महंगे प्लान्स से मोबाइल यूजर्स को राहत दे दी है। अब आप कम खर्च करके डेटा, कॉलिंग जैसी सुविधाएं पा सकते हैं। आइए आपको इस सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Image Credit : IStock04 / 07
आपको बता दें कि बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में 347 रुपये का एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान मिलता है। यह रिचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए एक सबसे बढ़िया ऑप्शन है जो कम कीमत में लंबे दिनों तक सिम कार्ड को एक्टिव रखना चाहते हैं। सरकारी कंपनी के इस प्लान के ऑफर के बारे में बात करें तो इसमें ग्राहकों को 50 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको 50 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है।
Image Credit : IStock05 / 07
BSNL के इस बजट फ्रेंडली प्लान में मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इसें यूजर्स को हर दिन 2GB तक हाई स्पीड इंटरनेट डेटा की कनेक्टिविटी मिलती है। इस तरह प्लान में ग्राहकों को 50 दिनों में कुल 100GB डेटा इस्तेमाल करने को मिलता है।
Image Credit : IStock06 / 07
डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं हालांकि इस दौरान आपको सिर्फ 80Kbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस एक रिचार्ज प्लान को लेकर आप लगभग दो महीने के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : IStock07 / 07
अगर आप सरकारी कंपनी का यह अफोर्डेबल प्लान लेना चाहते हैं तो बता दें कि इसे आप MyBSNL App या फिर नजदीकी BSNL रिटेलर के जरिए ले सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस प्लान की जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल से भी दी गई है। कंपनी ने इस प्लान को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम खर्च में लंबी वैडिटी चाहते हैं।