लॉन्च से पहले OnePlus 13s की कीमत लीक, कैमरा-बैटरी-फीचर्स भी जानें

OnePlus 13s India launch set for June 5 price leaks in india know specifications camera battery all you need to know

Authored by: Vishal MathelUpdated May 30 2025, 15:49 IST
कीमत हुई लीक​Image Credit : Oneplus01 / 06

कीमत हुई लीक​

​हालांकि वनप्लस 13 एस की कीमत को लेकर अब तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कई रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, इसकी कीमत भारत में ₹50,000 से ₹55,000 के बीच हो सकती है। असली कीमत और कौन-कौन से वेरिएंट उपलब्ध होंगे, ये सब 5 जून को लॉन्च के समय बताया जाएगा।​

Snapdragon 8 Elite चिपसेट से होगा लैस​Image Credit : Oneplus02 / 06

Snapdragon 8 Elite चिपसेट से होगा लैस​

​फोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा, जो कि न केवल बहुत पावरफुल है, बल्कि बैटरी की खपत भी कम करता है। इसके साथ आपको 16GB तक की LPDDR5X RAM और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। मतलब, ये फोन गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर काम को बड़ी आसानी से और बिना लैग के कर पाएगा।​

मिलेगा बड़ा कूलिंग सिस्टम Image Credit : Oneplus03 / 06

मिलेगा बड़ा कूलिंग सिस्टम

​हीट को कंट्रोल करने के लिए फोन में 4400mm का Cryo-Velocity Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिससे लंबे समय तक फोन गर्म नहीं होगा। इसके अलावा फोन के पीछे एक एक्सटर्नल कूलिंग लेयर भी लगाई गई है।​

छोटा साइज लेकिन बड़ी बैटरी​Image Credit : Oneplus04 / 06

छोटा साइज लेकिन बड़ी बैटरी​

​बैटरी की बात करें तो यह फोन 6260mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आएगा, जो कि आमतौर पर इस साइज के फोन में नहीं मिलती। इतनी बड़ी बैटरी आपके फोन को आसानी से एक दिन से ज्यादा चला सकती है। इसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग भी दी जाएगी, जिससे बैटरी बहुत जल्दी चार्ज हो जाएगी।​

मिलेगा दमदार कैमरा​Image Credit : Oneplus05 / 06

मिलेगा दमदार कैमरा​

​कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ दो कैमरे दिए जाएंगे। पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 सेंसर होगा जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) दिया जाएगा। दूसरा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का होगा, लेकिन यह एक टेलीफोटो लेंस होगा जो 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। ​

सॉफ्टवेयर और OS​Image Credit : Oneplus06 / 06

सॉफ्टवेयर और OS​

​फोन Android 15 पर आधारित OxygenOS के साथ आएगा, जो OnePlus की अपनी कस्टम UI है। यह न केवल साफ-सुथरी और तेज है, बल्कि इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, और एक IR ब्लास्टर भी मिलेगा जिससे आप इसे रिमोट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही फोन में Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!