​51 करोड़ यूज़र्स की मांग हुई पूरी, 28 दिन की झंझट, चुपके से लॉन्च किया एक महीने वाला सस्ता प्लान​

देश में लंबे समय से देश में 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को लेकर बहस चल रही है। मोबाइल यूजर्स का कहना है कि 28 दिन के रिचार्ज प्लान के कारण उन्हें एक साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ रहा है, जबकि साल में 12 महीने होते हैं। इस मुद्दे को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने भी कई बार गंभीरता से लिया और टेलीकॉम कंपनियों के मासिक प्लान लॉन्च करने का निर्देश दिया।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Apr 6 2026, 07:16 IST
फिर से बना मुद्दा01 / 07

फिर से बना मुद्दा

पिछले कुछ दिनों से यह मुद्दा और गरमाया हुआ है, क्योंकि 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को लेकर हाल ही में राज्यसभा में भी बहस हुई है। इस बहस के बाद अब रिलायंस जियो ने एक सस्ता प्लान पेश किया है जो कि एक मासिक प्लान है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

जियो ने की पहलImage Credit : Jio02 / 07

जियो ने की पहल

Reliance Jio ने 4 अप्रैल 2026 को 339 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की सबसे खास बात इसकी एक महीने की वैधता है। यानी जिस दिन आप रिचार्ज कराते हैं, ठीक अगले महीने उसी तारीख को इसकी वैधता समाप्त होगी।

प्लान में मिलने वाले फायदे03 / 07

प्लान में मिलने वाले फायदे

इस 339 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही 14.95 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जा रहा है। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा इस प्लान में शामिल है। इसके अलावा, ग्राहकों को JioAICloud का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS भी मिलते हैं।

इफेक्टिव प्राइस 324.05 रुपयेImage Credit : Jio04 / 07

इफेक्टिव प्राइस 324.05 रुपये

अगर टॉकटाइम को ध्यान में रखा जाए तो इस प्लान की प्रभावी कीमत करीब 324.05 रुपये ही पड़ती है। कुल मिलाकर, जियो का यह प्लान डेटा, कॉलिंग और अतिरिक्त डिजिटल सुविधाओं के साथ एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनकर सामने आया है।

Google Gemini Pro का एक्स्ट्रा फायदाImage Credit : Jio05 / 07

Google Gemini Pro का एक्स्ट्रा फायदा

इस प्लान के साथ यूजर्स को Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई जा रही है। साथ ही 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी ऑफर की जा रही है।

अब कुल मिलाकर कहें तो यह प्लान उनके लिए है जो 30-31 दिन यानी पूरे एक महीने वाले प्लान की मांग कर रहे थे लेकिन यह प्लान सस्ता नहीं कहा जाएगा।Image Credit : Jio06 / 07

अब कुल मिलाकर कहें तो यह प्लान उनके लिए है जो 30-31 दिन यानी पूरे एक महीने वाले प्लान की मांग कर रहे थे लेकिन यह प्लान सस्ता नहीं कहा जाएगा।

क्योंकि जियो के पास एक 299 रुपये का प्लान है जिसमें भी यही सुविधा मिलती है, बस वैधता 2 दिन कम है, लेकिन दो दिन की वैधता के लिए आपको करीब 40 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।07 / 07

क्योंकि जियो के पास एक 299 रुपये का प्लान है जिसमें भी यही सुविधा मिलती है, बस वैधता 2 दिन कम है, लेकिन दो दिन की वैधता के लिए आपको करीब 40 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!