Jio के 51 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, 72 दिन वाले सस्ते प्लान ने खत्म की बड़ी टेंशन
जियो (Jio) के पास रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। जियो अपने ग्राहकों को एक ऐसा रिचार्ज प्लान ऑफर करता है जिसमें यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलता है। अगर आप अधिक इंटरनेट चाहते हैं तो इस प्लान की तरफ जा सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 29 2026, 14:04 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 08
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 51 करोड़ लोग जियो की सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए जियो के पास कई तरह के सस्ते प्लान्स हैं।
Image Credit : Digit/Jio02 / 08
मोबाइल यूजर्स को बार बार मंथली प्लान न लेना पड़े इसके लिए जियो ने अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। अब आपको कंपनी के पास 56 दिन, 84 दिन, 70 दिन, 90 दिन तक चलने वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Digit/Jio03 / 08
अगर आप रिचार्ज प्लान में अधिक इंटरनेट डेटा चाहते हैं तो अब जियो ने लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स भी शामिल किए हैं जिसमें मोबाइल यूजर्स को रेगुलर डेटा के साथ साथ एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाता है।
Image Credit : Digit/Jio04 / 08
जियो की लिस्ट में 749 रुपये की कीमत का एक शानदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को कई सारे धमाकेदार ऑफर्स दे रही है। जियो अपने यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में 72 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
Image Credit : Digit/Jio05 / 08
जियो का यह प्लान लेकर आप लगभग दो महीने से अधिक दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री रह सकते हैं। इसके दूसरे फायदे के बारे में बात करें तो इसमें यूजर्स को 72 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।
Image Credit : Digit/Jio06 / 08
फ्री कॉलिंग के साथ ही जियो इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को फ्री चैटिंग की सुविधा दे रहा है। आपको 72 दिन तक सभी नेटवर्क पर फ्री चैटिंग के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस दिए जाते हैं।
Image Credit : Digit/Jio07 / 08
अब बात करते हैं जियो के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनेफिट्स की। जियो यूजर्स को इसमें 144GB डेटा ऑफर करता है मतलब आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Jio08 / 08
जियो के इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। 144GB डेटा के अतिरिक्त प्लान में 20GB डेटा और भी मिलेगा। इस तरह आप पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 164GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।