51 करोड़ मोबाइल यूजर्स को Jio ने दी बड़ी राहत, बार-बार रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म
जियो ने मोबाइल यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी को खत्म कर दिया है। जियो एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिससे बार-बार रिचार्ज प्लान खरीदने की टेंशन खत्म हो गई है। अब कम पैसे खर्च करके यूजर्स पूरे साल टेंशन फ्री रह सकते हैं।
Authored by: Updated Mar 14 2026, 16:05 IST
Image Credit : Digit01 / 07
जियो 51 करोड़ यूजर्स के साथ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए जियो कई तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। कंपनी के पास कई तरह के सस्ते और महंगे प्लान्स हैं।
Image Credit : Digit02 / 07
अगर आपके पास जियो का सिम कार्ड है और आप महंगे प्लान से परेशान हैं तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। जियो अपने ग्राहकों को शानदार सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है।
Image Credit : Digit03 / 07
मोबाइल यूजर्स को बार बार रिचार्ज प्लान की टेंशन न हो इसके लिए जियो कई तरह के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर करती है। जियो के पास एक ऐसा एनुअल प्लान है जिसकी डेली की कॉस्ट मंथली प्लान से भी कम है।
Image Credit : Digit04 / 07
हम जिस रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं उसकी कीमत 3599 रुपये है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को पूरे एक साल यानी 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। आप सिर्फ एक प्लान लेकर पूरे साल के लिए फुर्सत हो सकते हैं।
Image Credit : Digit05 / 07
जियो के इस सस्ते एनु्अल रिचार्ज प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो मोबाइल यूजर्स को 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
जियो का यह एनुअल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें अधिक डेटा की जरूरत है। प्लान के साथ पूरे साल के लिए 912GB से अधिक डेटा मिल रहा है। मतलब आप हर दिन 2.5GB डेटा हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 07
आपको बता दें कि जियो के इस प्लान में जियो के एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा प्लान में 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन और जियो टीवी का एक्सेस भी मिलता है।