Jio का 336 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, डेढ़ हजार रुपये से भी कम है कीमत
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सेकंडरी सिम रखने वालों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा सस्ता प्लान है जो सबसे कम कीमत में लगभग एक साल की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jun 4 2026, 21:58 IST
Image Credit : Digit01 / 10
रिचार्च प्लान्स महंगे होने के बाद से उन यूजर्स के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है जिनके पास दो-दो सिम कार्ड हैं। एक साथ दो मोबाइल नंबर को रिचार्ज कराने से जेब का बोझ भी काफी ज्यादा बढ़ गया है।
Image Credit : Digit02 / 10
हालांकि देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी जियो ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की इस परेशानी को भी खत्म कर दिया है। जियो अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आया है जो सबसे कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और दूसरे ऑफर्स भी दे रहा है।
Image Credit : Digit03 / 10
अगर आप अपने सेकंडरी सिम पर कम खर्च करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि जियो की लिस्ट में 1234 रुपये का एक सबसे सस्ता प्लान मौजूद है जो लगभग एक साल की वैलिडिटी ऑफर के साथ आता है।
Image Credit : Digit04 / 10
इस सस्ते रिचार्ज प्लान का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आपके पास सेकंडरी सिम जियो का होना चाहिए। इस प्लान को लेकर आप लगभग एक साल के लिए महंगे रिचार्ज प्लान्स की टेंशन से फूरी तरह से फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : Digit05 / 10
आपको बता दें कि जियो का 1234 रुपये का यह सस्ता रिचार्ज प्लान मोबाइल यूजर्स को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। किसी और टेलीकॉम कंपनी के पास मोबाइल यूजर्स के लिए इतना सस्ता एनुअल प्लान ऑफर मौजूद नहीं है।
Image Credit : Digit06 / 10
अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो बता दें कि यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है। अगर आप बार-बार महंगे स्मार्टफोन रिचार्ज प्लान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप जियो का फीचर फोन लेकर इसका फायदा ले सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 10
जियो के इस प्लान में आपको 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। आप एक रिचार्ज प्लान लेकर लगभग 11 महीने के लिए रिचार्ज खत्म होने की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : Digit08 / 10
जियो के इस सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें मोबाइल यूजर्स को 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। आप सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का लाभ ले पाएंगे।
Image Credit : Digit09 / 10
इस प्लान में आपको फ्री कॉलिंग के साथ ही कुल 168GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको डेली 0.5GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क के लिए हर महीने 300 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit10 / 10
जियो ग्राहकों को प्लान में कुछ एडिशनल फायदे भी दे रहा है। आपको इसमें टीवी चैनल देखने के लिए जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसके अलावा आपको प्लान में जियो सावन का फ्री एक्सेस भी मिलता है।