Instagram से हटने जा रहा है End-to-End Encryption, प्राइवेसी को लेकर बढ़ने वाली है बड़ी टेंशन
इंस्टाग्राम(Instagram) अपने प्लेटफॉर्म में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी अपने प्राइवेट मैसेज से End-to-End Encryption का सपोर्ट हटाने जा रही है। इसका करोड़ों यूजर्स पर सीधा असर पड़ेगा।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 6 2026, 21:42 IST
Image Credit : IStock01 / 07
अगर आप इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। मेटा ने इंस्टाग्राम को लेकर बड़ा ऐलान किया है जिसका दुनियाभर के करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स पर पड़ने वाला है।
Image Credit : IStock02 / 07
किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में यूजर्स की प्राइवेसी के लिए End-to-End Encryption का फीचर काफी जरूरी होता है। इंस्टाग्राम में भी यह फीचर यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसका सपोर्ट हटने जा रहा है।
Image Credit : IStock03 / 07
दरअसल मेटा ने इंस्टाग्राम से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेज सपोर्ट को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी के मुताबिक ऐसे यूजर्स की संख्या बहुत कम है जो इंस्टाग्राम के इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे।
Image Credit : IStock04 / 07
जो यूजर्स इंस्टाग्राम के इस फीचर का इस्तेमाल करके ज्यादा सेफ चैटिंग करते थे उन्हें अब दूसरे ऑप्शन तलाशना पड़ सकता है। ऐसे यूजर्स अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेज के लिए वॉट्सऐप पर शिफ्ट हो सकते हैं।
Image Credit : IStock05 / 07
कंपनी की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स का सपोर्ट नहीं मिलेगा। मतलब दो दिन बाद आप सिक्योरिटी लेयर के साथ प्राइवेट मैसेज नहीं कर पाएंगे।
Image Credit : IStock06 / 07
हालांकि कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि जिन यूजर्स के द्वारा इस फीचर को इस्तेमाल किया गया है उन्हें अपने डेटा को सुरक्षित रकने का मौका दिया जाएगा। इस बदलाव की वजह से आपकी एन्क्रिप्टेड चैट्स प्रभावित नहीं होंगी। कंपनी पुरानी चैट्स को डाउनलोड करने की गाइडलाइन देगी।
Image Credit : IStock07 / 07
अगर आप एन्क्रिप्टेड चैट्स की फाइल को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपका इंस्टाग्राम अकाउंट लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट होना चाहिए। अगर आप ऐप का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप पुरानी फाइल्स को नहीं डाउनलोड कर पाएंगे।