Flipkart-Amazon कस्टमर केयर को कैसे करें कॉल? ये है सबसे आसान तरीका

Flipkart Amazon में कस्टमर केयर से डायरेक्ट बात करने का ऑप्शन नहीं मिलता। आइए आपको बताते हैं कि कैसे कुछ ही मिनट में कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं। कई बार लोग गूगल में सर्च में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर देते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। आप साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 12 2026, 15:44 IST
डिजिटल वर्ल्ड में अब ऑनलाइन शॉपिंग एक आम बात हो गई है। हर दिन लाखों की संख्या में ऑनलाइन सामान के ऑर्डर बुक होते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और अमेजन-फ्लिपकार्ट के ग्राहक हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Image Credit : IStock01 / 11

डिजिटल वर्ल्ड में अब ऑनलाइन शॉपिंग एक आम बात हो गई है। हर दिन लाखों की संख्या में ऑनलाइन सामान के ऑर्डर बुक होते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और अमेजन-फ्लिपकार्ट के ग्राहक हैं तो आपके लिए काम की खबर है।

दरअसल ऑनलाइन खरीदारी में कई बार हमें गलत सामान या फिर डिफेक्टेड सामान मिल जाता है। ऐसे में हम कस्टमर केयर में कॉल करके इस बात की जानकारी देनी होती है। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे चुटकियों में Flipkart, Amazon के कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं।Image Credit : IStock02 / 11

दरअसल ऑनलाइन खरीदारी में कई बार हमें गलत सामान या फिर डिफेक्टेड सामान मिल जाता है। ऐसे में हम कस्टमर केयर में कॉल करके इस बात की जानकारी देनी होती है। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे चुटकियों में Flipkart, Amazon के कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं।

Flipkart और Amazon में कई बार ऐसा होता है कि हम जो सामान आर्डर करते हैं वह हमें रिसीव नहीं होता या फिर उसमें किसी तरह की खराबी होती है। कुछ सामान में रिटर्न पॉलिसी नहीं होती ऐसे में हमें इस बात की जानकारी कस्टमर केयर को देनी होती है। हालांकि समस्या तब आती है जब कस्टमर केयर से बात नहीं हो पाती और हमे लगता है कि हमारा पैसा बर्बाद हो जाएगा।Image Credit : IStock03 / 11

Flipkart और Amazon में कई बार ऐसा होता है कि हम जो सामान आर्डर करते हैं वह हमें रिसीव नहीं होता या फिर उसमें किसी तरह की खराबी होती है। कुछ सामान में रिटर्न पॉलिसी नहीं होती ऐसे में हमें इस बात की जानकारी कस्टमर केयर को देनी होती है। हालांकि समस्या तब आती है जब कस्टमर केयर से बात नहीं हो पाती और हमे लगता है कि हमारा पैसा बर्बाद हो जाएगा।

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही जगहों पर कस्टमर केयर को कॉल करने का कोई डायरेक्ट ऑप्शन नहीं मिलता। लेकिन हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपके पास चंद सेकंड में कस्टमर केयर की कॉल आ जाएगी। Image Credit : IStock04 / 11

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही जगहों पर कस्टमर केयर को कॉल करने का कोई डायरेक्ट ऑप्शन नहीं मिलता। लेकिन हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपके पास चंद सेकंड में कस्टमर केयर की कॉल आ जाएगी।

<strong>Flipkart Customer Care से ऐसे बात करें</strong>Image Credit : IStock05 / 11

Flipkart Customer Care से ऐसे बात करें

अगर आप फ्लिपकार्ट के यूजर हैं और कस्टमर केयर से बात करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले बॉटम साइट में बने मेन्यू बार के अकाउंट सेक्शन पर टैप करना होगा।

अब आपको Order, Wishlist, Coupons सेक्शन के साथ साथ Help Center का ऑप्शन मिलेगा। आपको इसी हेल्प सेंटर के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको आपके रीसेंट ऑर्डर की लिस्ट मिलेगी। इसके साथ ही आपको चैटबॉट का ऑप्शन भी मिलेगा।Image Credit : IStock06 / 11

अब आपको Order, Wishlist, Coupons सेक्शन के साथ साथ Help Center का ऑप्शन मिलेगा। आपको इसी हेल्प सेंटर के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको आपके रीसेंट ऑर्डर की लिस्ट मिलेगी। इसके साथ ही आपको चैटबॉट का ऑप्शन भी मिलेगा।

आप जैसे ही चैटबॉट पर क्लिक करेंगे वैसे ही Flipkart Support का पेज ओपन हो जाएगा। चैटबॉट आपसे कुछ सवाल पूछेगा अगर आपका सवाल भी वही है तो आप रिप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप चैटबॉट को कस्टमर केयर से कनेक्ट करने के लिए कह सकते हैं।Image Credit : IStock07 / 11

आप जैसे ही चैटबॉट पर क्लिक करेंगे वैसे ही Flipkart Support का पेज ओपन हो जाएगा। चैटबॉट आपसे कुछ सवाल पूछेगा अगर आपका सवाल भी वही है तो आप रिप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप चैटबॉट को कस्टमर केयर से कनेक्ट करने के लिए कह सकते हैं।

अगर आप चैटबॉट को Customer Care से कॉल कनेक्ट करने के लिए कहते हैं तो इसके बाद आपको भाषा का भी ऑप्शन दिया जाएगा। भाषा का चुनाव करने के बाद कुछ ही मिनट में कस्टमकर केयर का कॉल आपके पास आ जाएगा।Image Credit : IStock08 / 11

अगर आप चैटबॉट को Customer Care से कॉल कनेक्ट करने के लिए कहते हैं तो इसके बाद आपको भाषा का भी ऑप्शन दिया जाएगा। भाषा का चुनाव करने के बाद कुछ ही मिनट में कस्टमकर केयर का कॉल आपके पास आ जाएगा।

<strong>Amazon Customer Care से ऐसे बात करें</strong>Image Credit : IStock09 / 11

Amazon Customer Care से ऐसे बात करें

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अमेजन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप बेहद आसानी से कस्टमर केयर को कॉल कर सकते हैं। अमेजन भी कस्टमर केयर से बात करने के लिए डायरेक्ट ऑप्शन नहीं देता लेकिन कॉल करने का प्रॉसेस बेहद आसान है।

कस्टमर केयर से बात करने के लिए सबसे पहले आपको अमेजन ऐप्लिकेशन को ऑन करना है और फिर इसके बाद बॉटम साइड में राइट हैंड कॉर्नर में आपको Rufus का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।Image Credit : IStock10 / 11

कस्टमर केयर से बात करने के लिए सबसे पहले आपको अमेजन ऐप्लिकेशन को ऑन करना है और फिर इसके बाद बॉटम साइड में राइट हैंड कॉर्नर में आपको Rufus का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।

जैसे ही आप Rufus पर क्लिक करेंगे तो आपको स्क्रीन पर कई सारे नए ऑप्शन मिल जाएंगे। इन्हें में से आपको Customer Service और Call Us का ऑप्शन मिल जाएगा। आप जैसे ही Call Us पर क्लिक करेंगे कुछ ही देर में कस्टमर केयर का कॉल आ जाएगा। Image Credit : IStock11 / 11

जैसे ही आप Rufus पर क्लिक करेंगे तो आपको स्क्रीन पर कई सारे नए ऑप्शन मिल जाएंगे। इन्हें में से आपको Customer Service और Call Us का ऑप्शन मिल जाएगा। आप जैसे ही Call Us पर क्लिक करेंगे कुछ ही देर में कस्टमर केयर का कॉल आ जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!