CMF Headphone Pro में Active Noise Cancellation (ANC) सपोर्ट दिया गया है। इसकी सबसे खास बात है इसके स्वैपेबल ईयर कुशन, जिन्हें बदलकर न केवल हेडफोन का लुक बदला जा सकता है, बल्कि साउंड क्वालिटी को भी अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। ये कुशन लाइट ग्रीन और ऑरेंज रंगों में उपलब्ध होंगे।
हेडफोन में दिया गया रोलर डायल यूजर्स को वॉल्यूम कंट्रोल करने, ANC ऑन-ऑफ करने और म्यूजिक प्ले/पॉज करने की सुविधा देता है। वहीं, एनर्जी स्लाइडर की मदद से गाने के हिसाब से बास और ट्रेबल लेवल एडजस्ट किए जा सकते हैं। इसमें एक कस्टमाइजेबल बटन भी है, जिससे स्पैशियल ऑडियो या एआई असिस्टेंट को तुरंत एक्टिवेट किया जा सकता है।
यूजर्स Nothing X ऐप के जरिए CMF Headphone Pro के कंट्रोल्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें हाइब्रिड ANC फीचर दिया गया है, जो तीन स्तरों पर नॉइज़ कंट्रोल की सुविधा देता है। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन 40dB तक का अनचाहा शोर कम कर सकता है।
हेडफोन में 40mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो निकेल-प्लेटेड डायफ्राम के साथ आते हैं। इससे डिस्टॉर्शन कम होता है और आवाज ज्यादा क्लियर मिलती है।
इसमें 16.5mm कॉपर वॉयस कॉइल, प्रिसीजन बास डक्ट और डुअल-चेंबर डिजाइन भी शामिल है। यह हेडफोन SBC और LDAC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करता है और Hi-Res ऑडियो प्लेबैक की सुविधा भी देता है। साथ ही, यूजर्स पर्सनल साउंड प्रोफाइल भी सेट कर सकते हैं।
कंपनी का दावा है कि CMF Headphone Pro एक बार चार्ज करने पर 100 घंटे का प्लेबैक और 50 घंटे का टॉक टाइम देता है। अगर ANC ऑन किया जाए तो प्लेबैक टाइम 50 घंटे रह जाता है। इसमें USB Type-C कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे चार्जिंग के साथ-साथ ऑडियो प्लेबैक भी किया जा सकता है। हेडफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे तक का प्लेबैक देता है। वहीं, इसे फुल चार्ज करने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।
CMF Headphone Pro की शुरुआती कीमत $99 यानी करीब 8,000 रुपये है। यह अमेरिकी बाजार की कीमत है। भारत में CMF Headphone Pro की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है। CMF Headphone Pro को डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन और लाइट ग्रे कलर में पेश किया गया है।