नेटवर्क की समस्या हुई खत्म! BSNL ने पूरे देश में शुरू कर दी Wi-Fi Calling, Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन
BSNL WiFi Calling: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को सहूलियत के लिए लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। अब कंपनी ने एक नई सर्विस शुरू करके करोड़ों यूजर्स को बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 3 2026, 13:43 IST
Image Credit : Digit01 / 08
अगर सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए आपके सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का सिम है तो आपके लिए काम की खबर है। बीएसएनएल ने अपने करोड़ों सिम कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है।
Image Credit : Digit02 / 08
सरकारी टेलीकॉम कंपनी पिछले कई महीनों से अपने नेटवर्क पर तेजी से काम कर रही है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए हर सर्कल में टॉवर्स को अपडेट कर रही है वहीं दूसरी तरफ 4G लॉन्च के बाद 5G को लाने की तैयारी में भी जुट चुकी हैं।
Image Credit : Digit03 / 08
हालांकि 5G सर्विस को लॉन्च करने से पहले सरकारी कंपनी ने अपने मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। BSNL ने अब पूरे देश में Wi-Fi Calling यानी Voice over WiFi (VoWiFi) सेवा लॉन्च कर दी है। BSNL के इस कदम से Jio-Airtel की टेंशन बढ़ने वाली है।
Image Credit : Digit04 / 08
बीएसएनएल (BSNL) की इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मोबाइल में कमजोर सिग्नल होने पर यूजर्स Wi-Fi के जरिए कॉल कर पाएंगे और इनकमिंग कॉल्स को रिसीव कर सकते हैं।
Image Credit : Digit05 / 08
आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बीएसएनएल का सिम जमकर इस्तेमाल होता है। Voice over WiFi सर्विस शुरू होने के बाद से ऐसे क्षेत्रों के मोबाइल यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलेगी जहां पर नेटवर्क की समस्या बनी रहती है।
Image Credit : Digit06 / 08
मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी बात यह है कि Voice over WiFi सर्विस के लिए किसी भी तरह के न तो थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत होगी और न ही यूजर्स को एक पैसा खर्च करना होगा। WiFi Calling की सर्विस डिफाल्ट रूप से काम करेगी। नेटवर्क वीक होते ही यह ऑटोमैटिकली WiFi नेटवर्क में स्विच हो जाता है।
Image Credit : Digit07 / 08
आपको बता दें कि BSNL की Wi-Fi Calling सर्विस ज्यादातर नए स्मार्टफोन्स पर काम करने वाली है। अगर आपके पास पुराना कीपैड वाला कोई फोन है तो यह सर्विस उसमें काम नहीं करेगी। इस सुविधा का फायदा लेने के लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है।
Image Credit : Digit08 / 08
आज के समय में आने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन Wi-Fi Calling कॉलिंग सर्विस को सपोर्ट करते हैं। आपको बस अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर 'Wi-Fi Calling' का ऑप्शन ऑन करना होगा।