BSNL के 365 दिन वाले प्लान ने Jio-Airtel की बढ़ाई टेंशन, करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिली राहत
BSNL की तरफ से एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया गया है जिसने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। अब यूजर्स कम कीमत में पूरे साल के लिए एक बार में ही रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 15 2026, 09:39 IST
Image Credit : Digit01 / 07
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लमिटेड यानी BSNL की पहचान हमेशा से सस्ते और अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान्स देने वाली कंपनी के तौर पर रही है। जहां निजी टेलीकॉम कंपनिया मोबाइल यूजर्स से मोटा पैसा वसूल रही हैं वह बीएसएनएल आज भी सालों पुरानी कीमत में रिचार्ज प्लान्स दे रहा है।
Image Credit : Digit02 / 07
अगर आप बीएसएनएस का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंश खत्म कर दी है और साथ ही Jio, Airtel और Vi की टेंशन बढ़ा दी है।
Image Credit : Digit03 / 07
BSNL अपने ग्राहकों के लिए निजी कंपनियों की तुलना में काफी सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान लेकर आया है। बीएसएनएल के जिस प्लान की हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं उसमें आपको तीन महीने या फिर छह महीने नहीं बल्कि पूरे 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Digit04 / 07
सराकरी टेलीकॉम कंपनी की लिस्ट में इससमय 2799 रुपये का एक शानदार सस्ता रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट करके दी है। कंपनी के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।
Image Credit : Digit05 / 07
बीएसएनएल अपने इस अफोर्डेबल एनुअल रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रहा है। इतना ही नहीं कंपनी चैटिंग करने के लिए ग्राहकों को हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी देती है। फ्री कॉलिंग की सुविधा का फायदा आप लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क के लिए कर सकते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
BSNL का यह एनुअल रिचार्ज प्लान उन ग्रहाकों के लिए एक काफी अच्छा ऑप्शन बन गया है जिन्हें अधिक डेटा चाहिए। कंपनी जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में कहीं अधिक इंटरनेट डेटा अपने ग्राहकों को इस प्लान में उपलब्ध करा रही है।
Image Credit : Digit07 / 07
BSNL के 2799 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए कुल 1095GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। आप हर दिन 3GB तक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर प्रोफेशनल वर्क के लिए अधिक डेटा वाला प्लान चाहिए तो आपकी इस जरूरत को BSNL का यह प्लान पूरा करता है।