Airtel के 41 करोड़ यूजर्स की मौज, 365 दिन के लिए बार-बार रिचार्ज टेंशन हुई खत्म
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है जिसके पास 41 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए एयरटेल कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है। एयरटेल ने अब अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 1 2026, 19:13 IST
Image Credit : Digit/Airtel01 / 07
मोबाइल यूजर्स को बार बार महंगा रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े इसके लिए अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ग्राहकों को अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स अधिक ऑफर कर रही है।
Image Credit : Digit/Airtel02 / 07
एयरटेल यूजर्स के लिए अच्छी बात यह है कि लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी काफी कम कीमत में ऑफर किए जा रहे हैं। मतलब एयरटेल ने महंगे रिचार्ज प्लान से यूजर्स को राहत दे दी है।
Image Credit : Digit/Airtel03 / 07
अगर आप एयरटेल का नया रिचार्ज प्लान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप कंपनी का 2249 रुपये वाला प्लान खरीदकर घर ले जा सकते हैं। यह प्लान आपकी जेब का खर्च भी काफी कम कर देगा।
Image Credit : Digit/Airtel04 / 07
एयरटेल इस रिचार्ज प्लान में देशभर के करोड़ों यूजर्स को पूरे एक साल यानी 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। इस सस्ते प्लान को लेकर आप एक साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री रहने वाले हैं।
Image Credit : Digit/Airtel05 / 07
इसमें मिलने वाले फायदे की बात करें तो आपको पूरे 365 दिनों के लिए सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel06 / 07
इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो एयरटेल का यह सस्ता एनुअल प्लान यूजर्स को लिमिटेड डेटा ऑफर करता है। आपको इस रिचार्ज पैक में कुल 30GB डेटा पूरी वैलिडिटी के लिए मिलता है।
Image Credit : Digit/Airtel07 / 07
अगर आप एयरटेल के ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें कॉलिंग की ज्यादा जरूरत है और साथ ही थोड़े बहुत काम के लिए डेटा की सुविधा चाहिए तो आप इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तरफ जा सकते हैं।