सिडनी में खेला जाएगा पिंक टेस्ट, जानें क्यों होता है खास

What is Pink Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मुकाबला पिंक टेस्ट के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं क्या है पिंक टेस्ट और क्यों होता है खास?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 1 2025, 12:44 IST
सिडनी में 5वां टेस्टImage Credit : ICC01 / 05

सिडनी में 5वां टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 3 जनवरी से खेला जाएगा। मेलबर्न टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है वहीं भारत के लिए सिडनी टेस्ट करो या मरो वाला है।

खास होगा सिडनी टेस्टImage Credit : ICC02 / 05

खास होगा सिडनी टेस्ट

सिडनी टेस्ट को पिंक टेस्ट कहा जा रहा है जो कई मायनों में खास है। हर साल सिडनी में खेला जाने वाला पहला टेस्ट पिंक टेस्ट के रूप में खेला जाता है, जिसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी।

क्या होता है पिंक टेस्टImage Credit : ICC03 / 05

क्या होता है पिंक टेस्ट

पिंक टेस्ट ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए खेला जाता है जो इससे जान गंवाने वाले के प्रति श्रद्धांजलि है। यह हर साल सिडनी में पहले टेस्ट के तौर पर खेला जाता है।

क्या होता है खासImage Credit : ICC04 / 05

क्या होता है खास

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गुलाबी रंग की कैप पहन कर उतरते हैं। इसके अलावा ​सिडनी के स्टैंड गुलाबी रंग से भर जाएंगे, क्योंकि दर्शक इस रंग के परिधानों में सजे-धजे बैनर और उन लोगों के समर्थन के संदेश लेकर आएंगे जो इस बीमारी के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं।

मैक्ग्रा फाउंडेशन को समर्थनImage Credit : ICC05 / 05

मैक्ग्रा फाउंडेशन को समर्थन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी जेन मैक्ग्रा को ब्रेस्ट कैंसर से ही जान गंवानी पड़ी थी। तब से ऐसे लोगों की मदद के लिए मैक्ग्रा ने एक फाउंडेशन शुरू किया था। यह पिंक टेस्ट उस फाउंडेशन को सपोर्ट करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!