आखिरी गेंद पर हुआ करिश्मा, जेसन होल्डर का बल्ले और गेंद से T20 धमाल

Jason Holder AllRound Performance In CPL T20 Match: वेस्टइंडीज में सीपीएल टी20 टूर्नामेंट 2025 (CPL 2025) का धमाल जारी है। इस लीग में कई कैरेबियाई खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, वो भी जमकर धूम मचा रहे हैं। रोज नए टी20 रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। ताजा मुकाबला सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts And Nevis Patriots) और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की कैरेबियाई टीम बारबडोस रॉयल्स (Barbados Royals) के बीच खेला गया। इस टी20 मैच में वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने अकेले दम पर अपनी टीम सेंट किट्स को जीत दिलाई और वो भी रिकॉर्ड बनाते हुए।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Sep 12 2025, 12:44 IST
रोमांचक टी20 मैचImage Credit : Instagram/JasonHolder01 / 09

रोमांचक टी20 मैच

सीपीएल 2025 में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला सेंट किट्स और बाबडोस रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने बल्ले और गेंद से वो कमाल कर दिखाया जिसे देखकर हर फैन उत्साहित हो उठा।

बारबडोस और सेंट किट्स का T20 मैचImage Credit : Instagram/STKNP02 / 09

बारबडोस और सेंट किट्स का T20 मैच

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के 27वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम का सामना बारबडोस रॉयल्स से था। मैच में बारबडोस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

सेंट किट्स के विकेट गिरते चले गएImage Credit : Instagram/BarbadosRoyals03 / 09

सेंट किट्स के विकेट गिरते चले गए

जब सेंट किट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उनके शीर्ष बल्लेबाजों ने बेहद लचर प्रदर्शन किया और देखते-देखते 74 रन के अंदर 5 विकेट गिर गए। इसमें मोहम्मद रिजवान, आंद्रे फ्लेचर, एविन लिविस और काइल मायर्स जैसे शानदार विश्व स्तरीय टी20 बल्लेबाजों के नाम भी शामिल थे। बारबडोस रॉयल्स के गेंदबाजों ने इस बीच शानदार प्रदर्शन किया।

फिर आई 6 फीट 5 इंच लंबे जेसन होल्डर की आंधीImage Credit : Instagram/STKNP04 / 09

फिर आई 6 फीट 5 इंच लंबे जेसन होल्डर की आंधी

मौजूदा क्रिकेट जगत के सबसे लंबे क्रिकेटरों के रूप में पहचाने जाने वाले 6 फीट 5 इंच (Jason Holder Height) लंबे कद के जेसन होल्डर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वो टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने गिरते विकेटों के बीच ऐसी बल्लेबाजी की, जिससे मैच पलट गया। होल्डर ने 30 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने तीस गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम का रन रेट ट्रैक पर लाने का काम किया।

होल्डर ने जमकर उड़ाए छक्केImage Credit : Instagram/JasonHolder05 / 09

होल्डर ने जमकर उड़ाए छक्के

जेसन होल्डर ने अपनी इस पारी के दौरान 176.66 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 53 मिनटों की इस पारी में उन्होंने ज्यादातर छक्कों से ही रन बनाए। उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका लगाया। पारी के अंत में नवीन बिदाइसी ने भी 23 गेंदों में 30 रन बनाए जिससे सेंट किट्स टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की।

बारबडोस के बल्लेबाजों ने भी दिखाया दमImage Credit : Instagram/BarbadosRoyals06 / 09

बारबडोस के बल्लेबाजों ने भी दिखाया दम

इसके बाद बारबडोस रॉयल्स टीम की बारी आई और उन्होंने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी करके शानदार अंदाज में पारी का आगाज किया। इसके बाद विकेट भी गिरे लेकिन बीच-बीच में कोई ना कोई बल्लेबाज अपना योगदान देता रहा जिसमें सर्वाधिक रन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रासी वेन डर दुसेन ने बनाए, जिनके बल्ले से 27 गेंदों में नाबाद 37 रन निकले। अब मैच रोमांचक हो गया था और अंतिम ओवर में पहुंच चुका था।

अंतिम ओवर और आखिरी गेंद का रोमांचImage Credit : Instagram/BarbadosRoyals07 / 09

अंतिम ओवर और आखिरी गेंद का रोमांच

मैच के आखिरी ओवर में बारबडोस की टीम को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और उनके 4 विकेट भी बाकी थे। पिच पर रासी वेन डर दुसेन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। सेंट किट्स की तरफ से गेंदबाजी करने उतरे ऑलराउंडर जेसन होल्डर। पहली गेंद पर छक्का लगा, दूसरी गेंद पर 1 रन, तीसरी गेंद पर वाइड और 2 रनों के साथ तीन रन मिले, चौथी और पांचवीं गेंद पर 1-1 रन आया। अब आखिरी गेंद पर उनको जीत के लिए 2 रन चाहिए थे और सुपर ओवर के लिए सिर्फ 1 रन।

जेसन होल्डर ने किया कमालImage Credit : Instagram/STKNP08 / 09

जेसन होल्डर ने किया कमाल

इतनी दबाव वाली स्थिति में जेसन होल्डर आखिरी गेंद पर गेंद फेंकने आए। उन्होंने बल्लेबाज डेनियल सैम्स को चौंकाते हुए तेज रफ्तार यॉर्कर गेंद फेंकी जो इतनी सटीक थी कि सैम्स शॉट तक नहीं खेल सके और बोल्ड हो गए। इस तरह कप्तान होल्डर ने बल्ले से धूम मचाने के बाद गेंद से भी कमाल किया और अपनी टीम को 1 रन से रोमांचक जीत दिला दी।

होल्डर ने बनाए खास रिकॉर्डImage Credit : Instagram/JasonHolder09 / 09

होल्डर ने बनाए खास रिकॉर्ड

इसी के साथ जेसन होल्डर पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक सीपीएल मैच में कप्तान के रूप में अर्धशतक भी लगाया। आखिरी ओवर भी किया और अंतिम गेंद पर विकेट लेकर अपनी टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर किए और 32 रन देते हुए 2 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए टी20 क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बनाया जब बिदाइसी के साथ उन्होंने 74 रन जोड़े। होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। अब सीपीएल इतिहास में जेसन होल्डर के 110 विकेट हो गए हैं और वो चौथे नंबर पर हैं। जबकि सीपीएल 2025 में वो अब तक 10 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं और 267 रन भी बना चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!