वेस्टइंडीज ने तीसरा टी20 मुकाबला 37 रन से जीत लिया। वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट के इस फॉर्मेट में जीत के लिए 11 साल का इंतजार करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 221 रन का लक्ष्य था, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 5 विकेट के नुकसान पर केवल 183 रन ही बना पाई।
इस मुकाबले में कप्तान रोवमेन पॉवेल ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उन्होंने 14 गेंद में 3 चौके की मदद से 21 रन की पारी खेली।
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की जीत के हीरो रहे आंद्रे रसेल। रसेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रसेल ने इस मुकाबले में 244 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में 71 रन बनाए।
आंद्रे रसेल ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने अपना निशाना एडम जैंपा को बनाया जिन्होंने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में कुल 65 रन खर्चे।