IPL 2026 नीलामी में बंपर कमाई के 5 सबसे बड़े दावेदार, टीमों ने छोड़ा इनका साथ

IPL 2026 Player's Auction: आईपीएल 2026 (Indian Premier League 2026) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को होने वाली है। इस बार की नीलामी में उन बड़े खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी जिनको उनकी टीमों ने अपना बजट संतुलन में लाने के लिए रिलीज कर दिया है। अब ये खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम से मुक्त हो चुके हैं और ऑक्शन में बिकने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस ऑक्शन में सभी 10 टीमें जिन 5 खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा फोकस करेंगी, उनके बारे में यहां आपको बताने जा रहे हैं, ये खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) में बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हो या मुंबई इंडियंस (MI) या फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) सभी टीमें इन 5 खिलाड़ियों के पीछे दौड़ लगाने वाली हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Nov 26 2025, 10:26 IST
आईपीएल 2026 की तैयारीImage Credit : BCCI/IPL01 / 08

आईपीएल 2026 की तैयारी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए सभी टीमें और फैंस तैयारी में जुटे हैं। इस बार आईपीएल नीलामी से पहले कई दिग्गज खिलाड़ियों को भी टीमों ने खुद से अलग कर दिया है, अब इन खिलाड़ियों के पास आईपीएल ऑक्शन में बड़ी कमाई करने का मौका है। आइए जानते हैं कौन हैं रिलीज हुए वो बड़े खिलाड़ी जिनके लिए बड़ी कमाई का रास्ता खुल सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 प्लेयर्स ऑक्शनImage Credit : BCCI/IPL02 / 08

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 प्लेयर्स ऑक्शन

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन इस बार 16 दिसंबर को अबु धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित होगा। ये छोटी नीलामी होगी जहां चुनिंदा खिलाड़ियों की ही किस्मत चमक पाएगी।

ये 5 खिलाड़ी बिक सकते हैं सबसे महंगेImage Credit : BCCI/IPL03 / 08

ये 5 खिलाड़ी बिक सकते हैं सबसे महंगे

इस बार के आईपीएल प्लेयर्स ऑक्शन में वैसे तो कई खिलाड़ी ऐसे होंगे जिनकी टीमें उनका साथ छोड़ चुकी हैं और उनके लिए टीमें बड़ी रकम लुटाने के लिए तैयार रहेंगी। लेकिन 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा रहेगी। आगे जानिए इन 5 शानदार क्रिकेटरों के नाम।

वेंकटेश अय्यरImage Credit : BCCI/IPL04 / 08

वेंकटेश अय्यर

आईपीएल 2026 की नीलामी में जिस एक भारतीय खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा और डिमांड रहने वाली है, वो हैं ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर। ज्यादातर लोगों का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको रिलीज करके बड़ी भूल की है क्योंकि वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ी थे और 2024 का खिताब दिलाने में भी इनका अहम योगदान था। अय्यर पिछली बार 23.75 करोड़ की राशि में बिके थे।

फाफ डु प्लेसिसImage Credit : BCCI/IPL05 / 08

फाफ डु प्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रिलीज कर दिया है। वो एक्टिव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नहीं हैं इसलिए उनकी रकम भी कम रहेगी, हालांकि वो दुनिया भर की कई लीग में शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। पंजाब और लखनऊ की टीमें उनमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी लेंगी।

ग्लेन मैक्सवेलImage Credit : BCCI/IPL06 / 08

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रिलीज किया है। अब वो आईपीएल 2026 प्लेयर्स ऑक्शन में बिकने के लिए उप्लब्ध होंगे। पिछले बिग बैश लीग टूर्नामेंट में उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में उनकी बड़ी बोली इस बार लग सकती है।

आंद्रे रसेलImage Credit : BCCI/IPL07 / 08

आंद्रे रसेल

दुनिया के सबसे घातक ऑलराउंडर्स में से एक आंद्रे रसेल के नाम टी20 क्रिकेट में दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन हैं और एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्यों रिलीज किया ये समझ से परे है। केकेआर उनके लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन कई टीमें उन्हें बड़ी बोली लगाकर खरीदने के लिए तैयार होंगी।

एडम जम्पाImage Credit : AP08 / 08

एडम जम्पा

भारतीय पिचों पर स्पिनरों का दबदबा हमेशा से रहा है इसलिए आईपीएल 2026 प्लेयर्स ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष स्पिनर एडम जम्पा भी उपलब्ध रहेंगे जिनको सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने रिलीज कर दिया है। जम्पा को बड़ी रकम में खरीदा जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!