जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, बाहर होते-होते बची पाकिस्तान; सुपर-8 में पहुंची 8 टीमें

Super 8 Qualified Teams: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया है। उसने टूर्नामेंट के इतिहास में सुपर-8 में पहली बार अपनी जगह पक्की की। श्रीलंका के पल्लेकेले में आयरलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इससे जिम्बाब्वे को फायदा हुआ और पांच अंक के साथ वह सुपर-8 में पहुंच गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो गया। आइए जानते हैं अभी तक किस-किस टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 19 2026, 16:44 IST
​​जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास​Image Credit : AP01 / 07

​​जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास​

श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले जाने वाले आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच का रोमांचक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश की वजह से जहां जिम्बाब्वे को फायदा हुआ तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के सपनों पर पानी फिर गया। जिम्बाब्वे ने पांच अंक के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया। जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बनीं।

​​वेस्टइंडीज बनी पहली टीम​Image Credit : AP02 / 07

​​वेस्टइंडीज बनी पहली टीम​

वेस्टइंडीज इस संस्करण सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। वेस्टइंडीज ने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड को 35 रन से मात दी। उसके बाद दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 30 रन से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में नेपाल को 9 विकेट से शिकस्त देकर सुपर-8 में जगह बनाई।

​पाकिस्तान को शिकस्त देकर भारत पहुंचा सुपर-8 में​03 / 07

​पाकिस्तान को शिकस्त देकर भारत पहुंचा सुपर-8 में​

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को 29 रन से हराया। दूसरे मैच मैच में नामीबिया को 93 रन से करारी शिकस्त दी। इसके बाद चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 61 रन से रौंद कर सुपर-8 में जगह पक्की की।

​​पिछले साल के उप-विजेता भी सुपर-8 में​Image Credit : AP04 / 07

​​पिछले साल के उप-विजेता भी सुपर-8 में​

साल 2024 में उप-विजेता रही साउथ अफ्रीका टीम ने सुपर-8 में स्वैग से एंट्री मारी है। पहले मुकाबले में कनाडा पर आसान जीत के बाद उसे अफगानिस्तान से संघर्ष करके जीतना पड़ा। एक नहीं बल्कि दो सुपर में मैच का रिजल्ट निकला। इसके बाद न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सुपर-8 का स्पॉट फिक्स किया।

​​T20 World Cup 2026 Super 8 Qualified Teams​Image Credit : AP05 / 07

​​T20 World Cup 2026 Super 8 Qualified Teams​

वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद इंग्लैंड टीम ने वापसी की और नेपाल, स्कॉटलैंड के बाद इटली को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। वहीं, श्रीलंका ने अभी तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। सोमवार, 16 फरवरी को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत दर्ज की और सुपर-8 में जगह पक्की की।

​​कीवी टीम भी क्वालीफाई​Image Credit : AP06 / 07

​​कीवी टीम भी क्वालीफाई​

पहले दो मैच जीतने के बाद उसे तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, कनाडा के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करके सुपर-8 में जगह सुरक्षित कर ली। फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी फॉर्म में हैं। सुपर-8 में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन देखने लायक होगा।

​​पाकिस्तान और यूएसए के बीच लड़ाई​Image Credit : AP07 / 07

​​पाकिस्तान और यूएसए के बीच लड़ाई​

भारत के खिलाफ मिली 61 रनों की करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान का सुपर-8 में पहुंचने का सपना धुंधला सा हो गया था। अपने आखिरी लीग के करो या मरो मुकाबले में नामीबिया पर उसने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उसने सुपर-8 में क्वालीफाई किया। पाकिस्तान ने प्वाइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर रहते हुए लीग स्टेज खत्म किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!