कोलकाता के 100वें मैच में सुनील नरेन का दोहरा शतक

Most Match In IPL: ईडेन गार्डन्स में कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के दौरान इस लीग के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक सुनील नरेन के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया। कोलकाता के कप्तान जैसे ही टॉस करने आए और उन्होंने प्लेइंग इलेवन की घोषणा की, नरेन ने एक खास क्लब में एंट्री कर ली। वह ऐसा करने वाले आईपीएल के 13वें खिलाड़ी बने। चलिए जानते हैं कि हाल ही में अपना 200 आईपीएल विकेट पूरा करने वाले नरेन ने अब कौन सी उपलब्धि हासिल कर ली।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 16 2026, 20:19 IST
सुनील नरेन का दोहरा शतकImage Credit : IPL01 / 08

सुनील नरेन का दोहरा शतक

शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के 60वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के सबसे सफल गेंदबाद सुनीन नरेन ने खुद को रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। हाल ही में आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले सुनील नरेन ने अब आईपीएल में एक और दोहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने किस मामले में दोहरा शतक जड़ा है, चलिए जानते हैं।

कोलकाता बनाम गुजरात मैचImage Credit : IPL02 / 08

कोलकाता बनाम गुजरात मैच

आईपीएल का 60वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच रहा। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ईडेन गार्डन्स में केकेआर का 100वां मैचImage Credit : IPL03 / 08

ईडेन गार्डन्स में केकेआर का 100वां मैच

कोलकाता नाईट राइडर्स का यह अपने होमग्राउंडर ईडेन गार्डन्स में 100वां मैच था। आरसीबी के बाद केकेआर अपने होमग्राउंडर पर 100 मैच खेलने वाली दूसरी टीम बनी। इससे पहले आरसीबी ने चिन्नास्वामी में अपने 100 मैच पूरे किए थे।

100वें मैच में नरेन का दोहरा शतकImage Credit : IPL04 / 08

100वें मैच में नरेन का दोहरा शतक

ईडेन गार्डन्स में खेला गया केकेआर का यह 100वां मैच सुनील नरेन के करियर का 200वां आईपीएल मैच था। इस तरह केकेआर के 100वें मैच में नरेन ने मैच खेलने के मामले में 200 शतक जड़ा। वो ऐसा करने वाले 13वें खिलाड़ी बने।

पहले विदेशी खिलाड़ी Image Credit : IPL05 / 08

पहले विदेशी खिलाड़ी

इसके साथ ही सुनील नरेन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वो 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले नरेन ने आईपीएल में 200 विकेट भी पूरा किया था। वो 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज भी बने थे।

सुनील नरेन का करियर Image Credit : IPL06 / 08

सुनील नरेन का करियर

सुनील नरेन के आईपीएल करियर की बात करें तो अब उनके नाम 200 मैच में 203 विकेट हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 7 फोर-फर और एक फाइफर लिया है। वह सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

3 बार ट्रॉफी उठा चुके हैं नरेन Image Credit : IPL07 / 08

3 बार ट्रॉफी उठा चुके हैं नरेन

सुनील नरेन केकेआर के साथ लंबे वक्त से जुड़े हैं। 2012-2014 और 2024 में जब केकेआर ने आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी तब सुनील नरेन टीम का हिस्सा थे और उन्होंने अहम रोल निभाया था।

नहीं जीता है पर्पल कैप Image Credit : IPL08 / 08

नहीं जीता है पर्पल कैप

सुनील नरेन की गिनती आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में की जाती है। लेकिन अब तक वो पर्पल कैप नहीं जीत पाए हैं। 2012 नरेन का सबसे अच्छा सीजन रहा था जहां उन्होंने 24 विकेट चटकाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!