भारत के लिए इंग्लैंड दौरे पर सबसे सफल बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल रहे। गिल ने टीम का सामने से नेतृत्व किया और जमकर रन बनाए। गिल ने सीरीज में खेले 5 टेस्ट की 10 पारी में 75.40 के औसत से 754 रन बनाए। वो सीरीज के भी सबसे सफल बल्लेबाज रहे। गिल ने दौरे पर चार शतक जड़े। बर्मिंघम में खेली 269 रन की पारी उनकी सीरीज में और करियर की सर्वश्रेष्ठ रही।(फोटो क्रेडिट AP)
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 मैच की 10 पारी में 532 रन 53.50 के औसत से बनाए। इस दौरान राहुल ने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े। 137 उनका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। राहुल सीरीज में भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। (फोटो क्रेडिट AP)
भारत के स्टार और दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से धमाल मचाया। जडेजा ने 5 मैच की 10 पारी में पांच बार नाबाद रहते हुए 86 के औसत से 516 रन बनाए। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। नाबाद 107 जडेजा का सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। जडेजा सीरीज में भारत के तीसरे और सीरीज के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे।(फोटो क्रेडिट AP)
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट में घायल होकर सीरीज से बाहर हो गए। पंत ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने सीरीज में खेले 4 मैच की 7 पारी में 68.42 के औसत से 479 रन बनाए। इसमें 2 शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। 134 उनका सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।(फोटो क्रेडिट AP)
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड दौरे पर पांचवें सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज रहे। जायसवाल ने दौरे पर खेले 5 मैच की 10 पारी में 41.10 के औसत से 411 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। 118 जायसवाल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। ये पारी उन्होंने ओवल में खेली।(फोटो क्रेडिट AP)
भारत के युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड दौर पर बल्ले से जमकर धमाल मचाया। सुंदर ने सीरीज में खेले 4 टेस्ट की 8 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 47.33 के औसत से 284 रन बनाए। जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। नाबाद 101 रन सुंदर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।(फोटो क्रेडिट AP)
टेस्ट क्रिकेट में 8 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाले करुण नायर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। नायर सीरीज में खेले 4 टेस्ट की 8 पारी में 25.62 के औसत से 205 रन बनाए। सीरीज में वो केवल एक अर्धशतक जड़ सके। 57 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। (फोटो क्रेडिट AP)