इस साल खूब शतक लगे हैं, चाहे वो टेस्ट क्रिकेट हो या फिर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट। हर फॉर्मेट में बल्लेबाजों के बीच रन बनाने की होड़ लगी हुई है ऐसे में कौन हैं इस साल के सबसे बड़े रन स्कोरर, यहां जानेंगे। (Photo Credit- AP)
आईसीसी रैंकिंग में तो अलग-अलग फॉर्मेट में टॉप बल्लेबाजों के स्थान में फेरबदल होते रहते हैं लेकिन रनों की नजर से देखें तो इस समय जिन 5 बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन हैं, उनमें सिर्फ एक देश ही है जिसके दो बल्लेबाज हैं। अब देखिए टॉप-5 लिस्ट। (Photo Credit- AP)
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय विश्व क्रिकेट में छाए हुए हैं। वो 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 2154 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। फिर 2024 में वो फिटनेस से जूझते दिखे और फॉर्म भी खराब रहा, लेकिन अब वो पूरे दमखम के साथ 2025 में रन बनाने रहे हैं और मौजूदा समय में इस साल वो सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक इस साल 14 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1223 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। (Photo Credit- AP)
इंग्लैंड के बेन डकट ने कुछ ही समय में हर फॉर्मेट में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। वो इस सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अब तक 2025 में वो 23 मैचों में 1193 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 7 पचासे आए हैं। (Photo Credit- AP)
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी इंग्लैंड का बल्लेबाज ही है। ये हैं महान बल्लेबाज जो रूट, जो अब तक 2025 में 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1041 रन बना चुके हैं। इसमें 4 शतक और उतनी ही हाफ सेंचुरी भी उनके नाम दर्ज हैं। वो हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंचे हैं। (Photo Credit- AP)
इस लिस्ट के टॉप-3 नाम तो जाने-पहचाने चेहरे हैं लेकिन चौथे नंबर पर मौजूद फियाज अहमद को कम ही फैंस जानते होंगे। फियाज बहरीन से हैं और अब तक 2025 में 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 943 रन बना चुके हैं जिसमें उनके नाम एक शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं। (Photo Credit- Instagram/CricketBahrain)
इस सूची में एक और कम जाना-पहचाना नाम है करनबीर सिंह का, जो पांचवें नंबर पर हैं। भारतीय मूल के करनबीर ऑस्ट्रिया से क्रिकेट खेलते हैं और 2025 में अब तक 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 917 रन बना चुके हैं इसमें दो शतक और सात फिफ्टी शामिल हैं। (Photo Credit- X/EuropeanCricket)
हमने इस साल के टॉप-5 रन स्कोरर बल्लेबाजों की बात तो कर ली। अब आपको ये भी बता देते हैं कि भारतीय क्रिकेट में शुभमन गिल के बाद इस साल सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है। ये खिलाड़ी हैं केएल राहुल, जिन्होंने अब तक इस साल 14 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 734 रन बना लिए हैं। उनके नाम 2 अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। (Photo Credit- AP)