आईपीएल 2025 में राजस्थान की टीम पर सबकी नजर होगी। इस टीम से 3 बड़े खिलाड़ी जा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद टीम में कुछ नए मैच विनर की एंट्री हुई है। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
इस लिस्ट में युवा बल्लेबाज रियान पराग का नाम सबसे पहले है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पराग ने पिछले सीजन शानदार काम किया था। इस बार भी टीम की सफलता उनकी बल्लेबाजी पर निर्भर करेगी।
चहल की जगह इस टीम में श्रीलंका के मैच विनर गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को शामिल किया गया है। हसरंगा पर चहल की कमी को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं।
जोफ्रा आर्चर को शामिल कर राजस्थान ने एक शानदार दांव खेला है। अगर आर्चर पूरे सीजन उपलब्ध रहते हैं तो यह इस टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल एक चैंपियन बल्लेबाज हैं। वह पिछले कुछ साल से राजस्थान टीम की रीढ़ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर टीम उनकी ओर आशा भरी निगाह से देखेगी।
राजस्थान संजू सैमसन के नेतृत्व में उतरेगी जिन्होंने बतौर बल्लेबाज हर बार अपना बेस्ट दिया है। इस बार भी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।