कोलकाता नाइटराइडर्स को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। उन पर कई टीमों की नजर है। ऑक्शन में उनको 20 करोड़ या उससे ज्यादा पैसे मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे ऋषभ पंत भी रिलीज हो चुके हैं। वे भी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। उन पर चेन्नई सहित कई टीमों की नजर है। ऑक्शन में उनको 20 करोड़ या उससे ज्यादा पैसे मिल सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की रिटेन लिस्ट में केएल राहुल का नाम शामिल नहीं है। वे मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। उनपर भी कई टीमों की नजर है। उनको भी 20 करोड़ या उससे अधिक पैसे मिल सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर भी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। उन पर राजस्थान सहित कई टीमों की नजर है। उनको भी ऑक्शन में 20 करोड़ या उससे अधिक पैसे मिल सकते हैं।
आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। उन पर दिल्ली सहित कई टीमों की नजर है। उनको ऑक्शन में 20 करोड़ या उससे अधिक पैसे मिलने की उम्मीद है।