हरभजन सिंह का मानना है कि आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों का सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है।
हरभजन सिंह का मानना है कि दोनों टीमें इस बार शानदार फॉर्म में हैं। आरसीबी ने अबतक खेले 11 मैच में से 8 में जीत दर्ज करके अपनी जगह प्लेऑफ में तकरीबन पक्की कर ली है।
भज्जी का मानना है कि 18 साल से आईपीएल में खिताबी जीत का इंतजार कर रही आरसीबी की टीम इस बार संतुलित है और अलग तरह की क्रिकेट खेल रही है। टीम पूरी तरह विराट कोहली पर निर्भर नहीं है। हर मैच में टीम की जीत में कोई नया खिलाड़ी हीरो बनकर उभर रहा है।
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम खराब शुरुआत के बाद विजय रथ पर सवाल हो गई है और लगातार छह मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में एंट्री के मुहाने पर पहुंच गई है। इसी अंदाज में अगर मुंबई खेलती रही तो टॉप-2 में रहते हुए लीग दौर का अंत करने में सफल रहेगी।
मौजूदा सालों से आईपीएल ट्रॉफी की बाट जोह रहे आरसीबी के प्रशंसकों का सपना इस बार निश्चित कौर पर खत्म हो जाएगा। हालांकि आरसीबी की टीम और उसके फैन्स इस बार अपनी जीत की भूख को जाहिर नहीं कर रहे हैं और केवल खेल पर अपना ध्यान लगा रहे हैं।