LSG Retention Full List: कप्तान केएल राहुल आउट, लखनऊ नें इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

LSG Retention Full List: केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल के पिछले सीजन में प्रदर्शन खराब रहा था। टीम पॉइंट टेबल में टॉप-5 लिस्ट से बाहर रही थी। इस बीच, लखनऊ ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम में कप्तान केएल राहुल का नाम शामिल नहीं है। आइए जानते हैं कि लखनऊ ने मेगा ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

Authored by: शेखर झाUpdated Nov 1 2024, 10:31 IST
खिलाड़ी नंबर-1 Image Credit : IPL/BCCI01 / 05

खिलाड़ी नंबर-1

लखनऊ की लिस्ट में निकोलस पूरन का नाम शामिल है। फ्रेंचाइजी ने उनको 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। पूरन का पिछले सीजन में जमकर बल्ला चला था। वे टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे।

खिलाड़ी नंबर-2 Image Credit : IPL/BCCI02 / 05

खिलाड़ी नंबर-2

अपनी गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले रवि बिश्नोई लखनऊ के साथ बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने उनको 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

खिलाड़ी नंबर-3 Image Credit : IPL/BCCI03 / 05

खिलाड़ी नंबर-3

आईपीएल में तेज गेंदबाजी करने वाले मयंक यादव भी लखनऊ की जर्सी में एक बार फिर दिखेंगे। फ्रेंचाइजी ने मयंक को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

खिलाड़ी नंबर-4 Image Credit : IPL/BCCI04 / 05

खिलाड़ी नंबर-4

आईपीएल में टीम के लिए शानदार पारी खेलने वाले आयुष बडोनी का नाम लखनऊ के रिटेंशन लिस्ट में शामिल है। फ्रेंचाइजी ने उनको 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

खिलाड़ी नंबर-5 Image Credit : IPL/BCCI05 / 05

खिलाड़ी नंबर-5

आईपीएल में लखनऊ की जरूरत के हिसाब से विकेट चटकाने वाले मोहसिन खान लखनऊ के साथ बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने उनको 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!