नाहिद राणा ने ODI क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड, सब देखते रह गए

Ban vs NZ, Nahid Rana ODI Records: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मैच में बहुत ही घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 198 रन पर बनाए।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Apr 20 2026, 16:11 IST
बांग्लादेश का उभरता बॉलिंग सुल्तानImage Credit : X/BCBtigers01 / 07

बांग्लादेश का उभरता बॉलिंग सुल्तान

विश्व क्रिकेट में इन दिनों बांग्लादेश का एक बॉलिंग सुल्तान तेजी से उभर रहा है। इस बॉलिंग सुल्तान का नाम है नाहिद राणा। नाहिद राणा इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी धारदार गेंदबाजी से तहलका मचा रहे हैं।

दूसरे वनडे में धराशायी हुई न्यूजीलैंडImage Credit : X/BCBtigers02 / 07

दूसरे वनडे में धराशायी हुई न्यूजीलैंड

बांग्लादेश के नाहिद राणा के सामने सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम मात्र 198 रनों पर धराशायी हो गई। इस मैच में नाहिद राणा ने 5 विकेट अपने नाम किए।

32 रन देकर दिए 5 विकेटImage Credit : X/BCBtigers03 / 07

32 रन देकर दिए 5 विकेट

नाहिद राणा ने अपने स्पेल के 10 ओवर में मात्र 32 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस दौरान हेनरी निकोलस, विल यंग, मुहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्राफ्ट, और जेडन लेनॉक्स को अपना शिकार बनाया।

पूरी की अनोखी हैट्रिकImage Credit : X/BCBtigers04 / 07

पूरी की अनोखी हैट्रिक

इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में बेहद ही अनोखी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को अलग-अलग ओवर की पहली ही गेंद में आउट कर यह हैट्रिक पूरी की। उन्होंने सातवें ओवर की पहली गेंद पर हेनरी निकोलस को एलबीडब्ल्यू, नौवें ओवर की पहली गेंद पर विल यंग को कैच आउट और 42वें ओवर की पहली गेंद पर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आउट किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाजImage Credit : X/BCBtigers05 / 07

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाज

इसके साथ नाहिद राणा वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले रुबेल हुसैन (6/26) और आफताब अहमद (5/31) ने यह कारनामा किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तेज गेंदबाज ने 3 मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए।

लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कर रहे हैं गेंदबाजीImage Credit : X/BCBtigers06 / 07

लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कर रहे हैं गेंदबाजी

नाहिद राणा अपनी तेज गति की गेंदबाजी के लिए तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। वह लगातार 140 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं और सामने वाले बल्लेबाजों के जहन में खौफ पैदा कर रहे हैं।

दो बार लिए 5 विकेट हॉलImage Credit : X/BCBtigers07 / 07

दो बार लिए 5 विकेट हॉल

नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर में 10 मैचों में 24.57 की औसत से और 5.13 की इकॉनमी रेट के साथ अब तक कुल 21 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उन्होंने दो बार 5 विकेट हॉल पूरे किए हैं। न्यूजीलैंड के अलावा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!