CSK Retention Full List: एक बार फिर खेलते नजर आएंगे धोनी, चेन्नई ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

RCB Retention Full List: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन काफी शानदार रहा था, लेकिन इसके बाद भी टीम नेट रनरेट के आधार पर नॉकआउट की रेस में नहीं पहुंच पाई थी। पिछले सीजन में टीम एमएस धोनी नहीं, बल्कि स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरी थी। टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि चेन्नई की रिटेन लिस्ट में एमएस धोनी के अलावा और कौन-कौन खिलाड़ी शामिल है।

Authored by: शेखर झाUpdated Nov 1 2024, 12:06 IST
रुतुराज गायकवाड़ Image Credit : IPL/BCCI01 / 05

रुतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेन लिस्ट में रुतुराज गायवाड़ का नाम शामिल है। फ्रेंचाइजी ने उनको 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। पिछले आईपीएल में रुतुराज की कप्तानी में टीम उतरी थी।

मथिसा पथिराना Image Credit : IPL/BCCI02 / 05

मथिसा पथिराना

चेन्नई के भरोसेमंद गेंदबाज मथिसा पथिराना एक बार फिर पीली जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उनको 13 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

शिवम दुबेImage Credit : IPL/BCCI03 / 05

शिवम दुबे

चेन्नई टीम के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे का नाम भी चेन्नई के रिटेन लिस्ट में शामिल है। फ्रेंचाइजी ने उनको 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

रवींद्र जडेजा Image Credit : IPL/BCCI04 / 05

रवींद्र जडेजा

सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई के साथ बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। टीम ने उनको 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

एमएस धोनी Image Credit : IPL/BCCI05 / 05

एमएस धोनी

मेंस क्रिकेट में 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के अगले सीजन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर उतरेंगे। फ्रेंचाइजी ने उनको 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!