Champions Trophy 2025 में खास गेंद लेकर पाकिस्तान जाएंगे मोहम्मद शमी

Champions Trophy 2025: मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के उन खिलाड़ियों को करार जवाब दिया है जिन्होंने पहले उन पर और बाद में अर्शदीप सिंह के रिवर्स स्विंग पर सवाल खड़ा किया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 20 2024, 17:01 IST
रिवर्स स्विंग पर शमी का जवाबImage Credit : Instagram01 / 06

रिवर्स स्विंग पर शमी का जवाब

मोहम्मद शमी ने टी20 वर्ल्ड कप में इंजमाम उल हक द्वारा अर्शदीप सिंह के रिवर्स स्विंग के ऊपर उठाए गए सवाल का करार जवाब दिया। उनका यह जवाब पाकिस्तान फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूंगा जवाब Image Credit : Instagram02 / 06

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूंगा जवाब

मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द मैच वाली गेंद संभाल कर रखी है।

वर्ल्ड कप वाली बॉल लेकर जाऊंगाImage Credit : Instagram03 / 06

वर्ल्ड कप वाली बॉल लेकर जाऊंगा

शमी ने कहा कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में वर्ल्ड कप की गेंद लेकर जाएंगे। मैं तीनों गेंद ले जाऊंगा जिससे मैंने सबसे ज्यादा विकेट ली हैं। बीच पंचायत में 10-20 लोगों के सामने रखूंगा उसको।

गेंद काट कर दिखाऊंगाImage Credit : Instagram04 / 06

गेंद काट कर दिखाऊंगा

शमी ने कहा कि वह सबके सामने गेंद रखकर पूछेंगे और उसे काटकर दिखाएंगे कि इसके भीतर क्या है? फिर उसमें से खोजेंगे, सब दिखा दूंगा उनको।

बेवकूफी वाली बात है येImage Credit : Instagram05 / 06

बेवकूफी वाली बात है ये

शमी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि यह बेवकूफी वाली बात है। सामने वालों को बेवकूफ समझने वाली बात है। ऐसा कुछ नहीं होता है। 40 कैमरे लगे होते हैं।

कब करेंगे वापसी Image Credit : Instagram06 / 06

कब करेंगे वापसी

शमी वनडे वर्ल्ड कप के बाद से इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!