हार्दिक पांड्या से लड़ाई पर शमी ने किया बड़ा खुलासा

Mohammed Shami vs Hardik Pandya: भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी हमेशा अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन कई बार ये धाकड़ गेंदबाज भी अपना आपा खो देता है। शमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में हार्दिक से विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है जो कि हर तरफ सुर्खियां बटोर रहा है।

Authored by: SIddharth Sharma Updated Jul 20 2024, 15:27 IST
हार्दिक और शमी के बीच हुई थी कहासुनीImage Credit : BCCI/IPL/X01 / 06

हार्दिक और शमी के बीच हुई थी कहासुनी

हार्दिक पांड्या ने 2022 में अपनी कप्तानी से सभी को इंप्रेस किया था। हालांकि गुजरात टाइटंस के कप्तान रहते हुए एक मैच के दौरान फील्डिंग को लेकर वे नाराज हो गए थे और रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी तक हो गई थी। इसके बाद मैनेजमेंट को आकर मामला संभालना पड़ा था।​

गुजरात टाइटंस ने जीता था खिताबImage Credit : BCCI/IPL/X02 / 06

गुजरात टाइटंस ने जीता था खिताब

भले ही एक मैच के दौरान हार्दिक और शमी के बीच कुछ कहासुनी हो गई हो लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट पर इसका असर नहीं पड़ा था और गुजरात टाइटंस ने 2022 का खिताब जीत लिया था।​

मोहम्मद शमी ने किया था शानदार प्रदर्शनImage Credit : BCCI/IPL/X03 / 06

मोहम्मद शमी ने किया था शानदार प्रदर्शन

​मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था औैर 20 विकेट लिए थे। ऐसे में एक मैच में फील्डिंग को लेकर हार्दिक द्वारा क्रोध दिखाने को लेकर वे नाराज थे।​

शमी ने किया बड़ा खुलासाImage Credit : BCCI/IPL/X04 / 06

शमी ने किया बड़ा खुलासा

​शमी ने शुभांकर मिश्रा संग एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि उन्हें जब पानी सर के ऊपर पहुंच जाता है तब गुस्सा आता है। शमी ने हार्दिक से घटना पर कहा कि 'एक बार हार्दिक ने मेरे प्रति आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी। उस समय मैंने उनसे कहा था कि भाई, बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं बोलने वाला इंसान हू नहीं।लेकिन मुझे ये गंदे रिएक्शन, खासतौर पर स्क्रीन पर नहीं चाहिए।'​

हार्दिक से हो गई थी दोस्तीImage Credit : BCCI/IPL/X05 / 06

हार्दिक से हो गई थी दोस्ती

​शमी ने इसी इंटरव्यू में खुलासा किया कि इसके बाद उनकी हार्दिक से दोस्ती हो गई थी। वे हार्दिक के साथ खेलना पसंद करते हैं।​

मोहम्मद शमी को जल्द टीम में वापसी की उम्मीदImage Credit : BCCI/IPL/X06 / 06

मोहम्मद शमी को जल्द टीम में वापसी की उम्मीद

​बता दें कि मोहम्मद शमी फिलहाल चोट से उबर रहे हैं उनके पैर की सर्जरी हुई है जिसके बाद उन्होंने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें उम्मीद है कि वे न्यूजीलैंड दौरे से टीम के साथ जुड़ पाएंगे।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!