टीम इंडिया एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी। वह पहली बार एशिया कप में बतौर कप्तान उतरेंगे और उनके पास टाइटल डिफेंड करने की चुनौती होगी। लेकिन उनके इस काम में कुछ खिलाड़ी मदद कर सकते हैं, जिन्हें पता है कि एशिया कप कैसे जीता जाता है। ये खिलाड़ी पहले भी एशिया कप जीत चुके हैं। चलिए जानते हैं कि मौजूदा टीम में वे खिलाड़ी कौन-कौन हैं? (साभार-Shubman Gill And Bumrah X)
इस लिस्ट में पहला नाम कप्तान सूर्यकुमार यादव का ही है। 2022 में जब एशिया कप दूसरी बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया था तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया था। 2023 में जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी उठाई थी तो सूर्या टीम का हिस्सा थे। (साभार-BCCI X)
लिस्ट में दूसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है। वह 3 बार एशिया कप जीत चुके हैं। वह 2016, 2018 और 2023 में टीम इंडिया का हिस्सा थे। 2016 में उन्होंने 6 विकेट, 2018 में 8 विकेट और 2023 में उन्होंने अपनी झोली में 4 विकेट डाले थे। (साभार-Jasprit Bumrah X)
युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी एशिया कप जीत चुके हैं। उन्होंने 2023 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। हालांकि, वह केवल 5 रन ही बना पाए थे। इस बार तिलक उस कमी को पूरा करना चाहेंगे। (साभार-BCCI X)
जसप्रीत बुमराह की तरह कुलदीप यादव भी 3 बार एशिया कप जीत चुके हैं। उन्होंने 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप ट्रॉफी उठाई थी। 2018 में उन्होंने 10 जबकि 2023 में 9 विकेट चटकाकर अपनी छाप छोड़ी थी। एक बार फिर वह एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। (साभार-Kuldeep Yadav X)
बात टी20 की हो तो हार्दिक पांड्या सबसे बड़े एक्स फैक्टर हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी करने के साथ-साथ वह 4 ओवर गेंदबाजी का भी विकल्प देते हैं। 2016 और 2023 में वह टीम इंडिया का हिस्सा थे। 2016 में उन्होंने 33 रन बनाने के अलावा 7 विकेट जबकि 2023 में 92 रन बनाने के अलावा 6 विकेट चटकाए थे। (साभार-Hardik Pandya x)
इस लिस्ट में शुभमन गिल भी शामिल हैं। 2023 में वह भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। 6 पारी में उन्होंने 75.50 की औसत से 302 रन बनाए थे। (साभार -Shubman Gill X)