ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विकेटों की झड़ी लगाने वाले जसप्रीत बुमराह ने पत्नी संजना के साथ नए साल का जश्न मनाया। बुमराह ने इन्स्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा मम्मी पापा और अंगदू की तरफ से हैप्पी 2025, अंगद तस्वीर में नहीं है क्योंकि वो अच्छे बच्चे की तरह 9 बजे सोने चला गया था।
विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सिडनी में घूमते नजर आए। विराट कोहली काले शर्ट पैंट और अनुष्का काली ड्रेस में नजर आईं। इन दोनों के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और देवदत्त पडिक्कल भी थे।
भारतीय टीम की यंग ब्रिगेड ने क्रूज पर नए साल का जश्न मनाया।
शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, सरफराज खान और हर्षित राणा एक साथ मस्ती करते नजर आए।
शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, और हर्षित राणा के साथ नए साल की मस्ती की तस्वीर सरफराज खान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर साझा की।